
ड्रोन पर डंडा फेंकता, मौत से पहले डरा हुआ हमास का क्रूर याह्या सिनवार... आखिरी Video आया सामने
AajTak
हमास आतंकी संगठन के आका याह्या सिनवार के मरने से ठीक पहले का वीडियो सामने आया है. जिसमें वह चेहरा ढंक कर सोफे पर बैठा है. धूल से सना हुआ है. जिस इमारत में है वो क्षतिग्रस्त है. उसने इजरायली ड्रोन पर डंडा फेंक कर उसे गिराने का प्रयास भी किया. लेकिन असफल रहा. इसके बाद इस इमारत पर इजरायल ने गोले बरसा दिया.
हमास लीडर याह्या सिनवार आखिरी दम तक इजरायली फौजियों से लड़ता रहा है. जिसका वीडियो अब सामने आ गया है. गाजा में सिनवार और उसके साथियों के साथ इजरायली सैनिकों की मुठभेड़ हुई है. जिसके बाद याह्या सिनवार एक टूटी-फूटी इमारत में जाकर छिप जाता है. वह जख्मी लग रहा है. धूल और राख से ढंका हुआ है.
यह भी पढ़ें: इजरायल के हमले में मारा गया हमास चीफ याह्या सिनवार, IDF ने की पुष्टि
उसके चेहरे पर नकाब है. इमारत में याह्या है या नहीं इसकी जांच के लिए इजरायली सैनिक ड्रोन अंदर भेजते हैं. ड्रोन अंदर जाता है तो सिनवार सोफे पर बैठा हुआ दिखता है. ड्रोन को देखकर सिनवार शांत बैठा रहता है. थोड़ी देर स्थिर बैठने के बाद वह ड्रोन के नजदीक आने का इंतजार करता है.
यहां देखिए हमास लीडर का आखिरी वीडियो
इसके बाद वह अपने बाएं हाथ से एक डंडा ड्रोन की तरफ फेंकता है. ऐसे लग रहा है कि उसका दाहिना हाथ जख्मी है. क्योंकि उसमें कोई मूवमेंट नहीं दिखता. डंडा ड्रोन की तरफ आता है लेकिन ड्रोन ऑपरेटर ड्रोन को दूसरी दिशा में ले जाकर डंडे से उसे बचा लेता है. इसके बाद ड्रोन वहां से हट जाता है. फिर इजरायली फोर्स इमारत पर टैंक से गोले दागते हैं. वह मारा जाता है. जिसकी पुष्टि बाद में होती है.
यह भी पढ़ें: इजरायल पर 9/11 जैसे हमले की प्लानिंग कर रहा था हमास, अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में किए गए ये दावे

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








