
ड्रोन ग्रिड में तब्दील हुआ श्रीनगर, Amit Shah के दौरे को लेकर देखें कैसे हैं सुरक्षा इंतजाम
AajTak
जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई है. जगह-जगह अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती है. अतिरिक्त कंपनियां मुस्तैद की गई हैं. शार्प शूटर्स भी अलर्ट पर हैं. डल झील में CRPF जवानों की नॉनस्टॉप गश्त हो रही है. पेट्रोलिंग बाइक, शिकारा बाइक भी तैनात हैं. श्रीनगर में इतनी सुरक्षा व्यवस्था गृहमंत्री के दौरे को लेकर है. लेकिन भविष्य में आतंकियों पर नजर रखने के लिए हाईटेक उपकरणों की तैनाती भी की गई है. ड्रोन ग्रिड लगाए गए हैं, जो तीसरी आंख बनकर आसमान से श्रीनगर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे. पहली बार ड्रोन कैमरों के जरिये सिक्योरिटी कवर को मजबूती देने की शुरुआत हुई है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











