
ड्रोन गिराया, बंकर संभाले, 250 लोगों को बचाया... LoC के पास ऑपरेशन सिंदुर के दौरान दिखाई वीरता, CISF के 19 जवान सम्मानित
AajTak
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जम्मू-कश्मीर के उरी में पाकिस्तानी फायरिंग के बीच CISF के 19 जवानों ने लगभग 250 लोगों की जान बचाई. इसी बहादुरी के लिए उन्हें डीजी डिस्क से सम्मानित किया गया.
जम्मू-कश्मीर के एलोसी से सटे उरी इलाके में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान CISF के जवानों ने जो काम किया, वह सच में अद्भुत रहा. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 6–7 मई की रात पाकिस्तान की तरफ से लगातार फायरिंग हो रही थी, लेकिन इसके बावजूद CISF के 19 जवान लोगों की जान बचाने के लिए पूरे इलाके में दौड़ते रहे.
इन जवानों ने लगभग 250 लोगों को घर-घर जाकर बाहर निकाला, जिनमें महिलाएं, बच्चे, NHPC के कर्मचारी और उनके परिवार भी शामिल थे.
फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रही थी, लेकिन जवानों ने बंकर भी ठीक किए, कम्युनिकेशन सिस्टम संभाला और जरूरतमंद लोगों को तुरंत मदद दी. दुश्मन का एक ड्रोन भी नीचे गिराया और हथियारों को सुरक्षित जगह पर रखा ताकि किसी तरह का नुकसान न हो.
उनकी इस बहादुरी ने सिर्फ लोगों की जान ही नहीं बचाई, बल्कि महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा भी की.
यह सम्मान इसलिए और खास है क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर उसी आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ था, जिसमें पहलगाम में 26 लोग मारे गए थे. CISF की ये टीम लगातार खतरे के बीच काम करती रही और जब वक्त आया, तो उन्होंने दिखा दिया कि असली बहादुरी कैसी होती है. इन्हीं कारणों से 19 जवानों को डीजी डिस्क सम्मान दिया गया है.
CISF के बहादुर जवानों को सम्मान

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










