
ड्रग माफिया के अतरंगे शौक की कीमत इस देश में चुका रहे हैं दरियाई घोड़े, हो रही है नसबंदी!
AajTak
कोलंबिया में ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार के निजी चिड़ियाघर में रखे गए दरियाई घोड़े, उसकी मौत के बाद आसपास की नदियों में फैल गए हैं और बिना किसी नियंत्रण के प्रजनन कर रहे हैं. कोलंबियाई सरकार ने कहा कि अगर उसने इस मामले में कोई कड़ा कदम नहीं उठाया तो इनकी जनसंख्या 2035 तक 1,000 तक हो जाएगी.
कोलंबिया सुर्ख़ियों में है. वजह है दरियाई घोड़े और उनकी नसबंदी. बात 1980 की है.ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार द्वारा दरियाई घोड़ों को अवैध रूप से देश में लाया गया था. दरियाई घोड़े एस्कोबार की प्रॉपर्टी से पास की नदियों में फैल गए, जहां वे फले-फूले. अब इनकी संख्या 100 से अधिक है, जिसने मौजूदा सरकार की मुसीबतें बढ़ा दी हैं. कोलंबिया की सरकार इनकी जनसंख्या नियंत्रित करने की प्लानिंग कर रही है.
कोलंबिया से जुड़े पर्यावरण अधिकारियों ने कहा कि दो नर दरियाई घोड़ों और एक मादा की सर्जरी द्वारा नसबंदी कर दी गई है. सरकार की योजना प्रति वर्ष 40 दरियाई घोड़ों की नसबंदी करने, अन्य को विभिन्न देशों में स्थानांतरित करने और कुछ जानवरों को इच्छामृत्यु देने की है. कोलंबिया द्वारा अचानक ही ये फैसला क्यों लिया गया है इसकी वजह भी कम रोचक नहीं है.
बताया जा रहा है कि कोलंबिया एक ऐसा देश है जहां दरियाई घोड़ों का कोई प्राकृतिक शिकारी नहीं है, जिस कारण उनकी आबादी दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है. जैसे हालात हैं देश में दरयाई घोड़ों को एक आक्रामक प्रजाति घोषित किया गया है, जो पारिस्थितिकी तंत्र को परेशान कर सकती है.
योजना के प्रभारी, पर्यावरण कार्यालय के प्रमुख डेविड एचेवेरी लोपेज़ ने कहा, बंध्याकरण में समय लगता है, क्योंकि, आक्रामक 3-टन के इन जानवरों को पहचानना और पकड़ना अपने आप में एक टेढ़ी खीर है. साथ ही वहां बारिश भी खूब हो रही है जिसने चीजों को और जटिल किया है. बारिश के चलते घास और वनस्पति में अधिकता आई है इसलिए कहा ये भी गया है कि अधिक घास का मतलब है, उनके पास भोजन की अधिक आपूर्ति है, इसलिए उन्हें पकड़ने के लिए चारा देने से कोई फायदा नहीं होगा.
गौरतलब है कि 1980 के दशक में दरियाई घोड़ों के एक समूह को एस्कोबार के निजी चिड़ियाघर, हैसिंडा नेपोल्स में लाया गया था, जो 1993 में उनकी मृत्यु के बाद पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया. ज्यादातर जानवर नदियों में स्वतंत्र रूप से रहते हैं और बिना किसी नियंत्रण के प्रजनन करते हैं. सरकार का अनुमान है कि कोलंबिया में 169 दरियाई घोड़े हैं. अगर इनकी जनसंख्या नियंत्रित करने के लिए कोई उपाय नहीं किया गया, तो 2035 तक इनकी संख्या 1000 हो सकती है.
चूंकि कोलंबिया जैसे देश में ऐसी योजना पहली बार घोषित हुई है, ऐसे में पूरे मुल्क की निगाहें अपनी सरकार पर हैं. योजना पर बात करते हुए पर्यावरण मंत्रालय ने कहा है कि प्रत्येक नसबंदी की लागत लगभग 9800 डॉलर है, साथ ही पूरी प्रक्रिया बेहद जटिल है तो इसमें दरियाई घोड़ों के साथ साथ पशु स्वास्थ्य कर्मियों की जान भी जा सकती है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










