
'ड्रग पेड्लर ने ट्रैप करने की कोशिश की थी, बहन ने केस ही नहीं लिया', वानखेड़े का नवाब मलिक पर पलटवार
AajTak
नवाब मलिक ने मंगलवार को फिर समीर वानखेड़े पर आरोप लगाए. मलिक ने कहा कि वानखेड़े महंगे कपड़े पहनते हैं. इस पर जवाब देते हुए वानखेड़े ने कहा कि वो लोखंडवाला मार्केट जाकर कपड़ों का रेट पता कर सकते हैं.
मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक के आरोपों पर जवाब दिया. मलिक ने समीर वानखेड़े पर महंगे कपड़े पहनने का आरोप लगाया है. इस पर वानखेड़े ने जवाब देते हुए कहा कि वो लोखंडवाला मार्केट जाएं और वहां जाकर कपड़ों को रेट पता कर लें. वानखेड़े ने ये भी दावा किया कि एक ड्रग पेडलर के जरिए उनके परिवार को फंसाने की कोशिश की गई थी.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










