
ड्रग कंट्रोलर की रिपोर्ट से गौतम गंभीर की बढ़ी मुसीबत, गैरकानूनी रूप से दवा खरीदने के दोषी
AajTak
ड्रग कंट्रोलर ने हाईकोर्ट को जानकारी देते हुए बताया है कि गौतम गंभीर फाउंडेशन को गैरकानूनी रूप से दवा खरीदने का दोषी पाया है. ड्रग कंट्रोलर ने हाईकोर्ट को बताया है कि उसने दवा बेचने वाली फार्मा के खिलाफ नोटिस जारी किया है
दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार और कड़े रवैये के बाद ड्रग कंट्रोलर अपनी नई जांच रिपोर्ट में ये माना है कि भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने गैरकानूनी रूप से दवा गौतम गंभीर फाउंडेशन के लिए खरीदी थी. वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक प्रवीण कुमार ने भी कोरोना महामारी के दौरान दवा और ऑक्सीजन सिलेंडर को गैरकानूनी तरीके से खरीदा था. ड्रग कंट्रोलर की रिपोर्ट से गंभीर की बढ़ी मुसीबत
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










