
ड्रग्स, हथियार और गोला-बारूद... तस्करी रोकने के लिए एंटी ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करेगी पंजाब पुलिस
AajTak
पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि सीमा पार से मादक पदार्थों, हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी रोकना भारत सरकार और बीएसएफ की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल (BSF) के पास 50 किलोमीटर का क्षेत्राधिकार है. लेकिन वे तस्करी रोकने में विफल दिख रहे हैं.
पंजाब सरकार सीमा पार से मादक पदार्थों, हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी रोकने के लिए अब ड्रोन रोधी तकनीक (Anti-Drone Technology) का इस्तेमाल करेगी. सूबे के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पंजाब सरकार लगातार नशा विरोधी अभियान चला रही है.
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की निगरानी के लिए गठित कैबिनेट उप-समिति का नेतृत्व कर रहे वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने मंगलवार को मोहाली में तीन कंपनियों की ड्रोन रोधी तकनीक का प्रदर्शन देखा और उनके बारे में जानकारी ली.
मीडिया से बात करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि पाकिस्तान से मादक पदार्थ, हथियार और गोला-बारूद आ रहे हैं, इसलिए उन्होंने सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए ड्रोन रोधी तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया है.
अमन अरोड़ा ने कहा कि सीमा पार से मादक पदार्थों, हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी रोकना भारत सरकार और बीएसएफ की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल (BSF) के पास 50 किलोमीटर का क्षेत्राधिकार है. लेकिन हम पिछले कई सालों से देख रहे हैं कि बीएसएफ को सीमा पार से तस्करी रोकने में 100 प्रतिशत सफलता नहीं मिल रही है.
कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब पुलिस रक्षा के लिहाज से दूसरी लाइन में है. उन्होंने कहा कि लोगों को नशे से बचाने के लिए राज्य सरकार किसी भी हद तक जाने को तैयार है. वे सुनते रहते हैं कि सीमा पार से नशे और विस्फोटक आ रहे हैं, लेकिन इस पहल यानी ड्रोन रोधी तकनीक के इस्तेमाल से ऐसी घटनाओं पर बड़े पैमाने पर लगाम लगेगी.
उन्होंने बताया कि ड्रोन रोधी तकनीक का इस्तेमाल करने के लिए उन्होंने कुछ कंपनियों को यहां आमंत्रित किया है. वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि ड्रोन रोधी तकनीक की तैनाती से राज्य सरकार के नशा रोधी अभियान को बड़े पैमाने पर मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि वे पाकिस्तान से ड्रग्स की तस्करी को रोकने के लिए ड्रोन रोधी तकनीक अपनाएंगे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










