
डोनाल्ड ट्रम्प 2 साल बैन के बाद फिर चला सकेंगे फेसबुक-इंस्टाग्राम, मेटा की घोषणा
AajTak
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट दोबारा खुल जाएगा. मेटा ने इसकी घोषणा की है. मेटा का कहना है कि आने वाले हफ्तों में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट बहाल कर दिया जाएगा. हाल ही में ट्विटर का मालिकाना हक़ एलन मस्क के पास आने के बाद ट्रम्प के अकाउंट को ट्विटर पर भी बहाल कर दिया गया था.
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट दोबारा खुल जाएगा. मेटा ने इसकी घोषणा की है. मेटा का कहना है कि आने वाले हफ्तों में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट बहाल कर दिया जाएगा. मालूम हो कि ट्रम्प का अकाउंट दो साल से बंद था. 6 जनवरी को कैपिटल हिल दंगे के बाद से मेटा ने इस पर रोक लगा दी थी. न्यूज एजेंसी रायटर के मुताबिक, सोशल मीडिया कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि विवादित पोस्ट न हो इसके लिए उसने नए नियम बनाए हैं. ट्रम्प ने कहा है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम राजनीतिक पहुंच और फंड रेज करने का प्रमुख साधन है.
जनवरी 2021 में बंद हुआ था अकाउंट नवंबर महीने में ट्रम्प को फिर से ट्विटर का एक्सेस मिल गया था. और कुछ हफ्तों के बाद उन्होंने कहा था कि वह मेटा के साथ वापसी के बारे में बातचीत कर रहे हैं. कंपनी ने जनवरी 2021 में दंगों के दौरान ट्रम्प के दो पोस्ट को हटाने के बाद उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम खातों तक पूर्व राष्ट्रपति की पहुंच को अनिश्चित काल के लिए रोक दिया था, जिसमें एक वीडियो भी शामिल है.
विवादों से पुराना नाता मेटा ने कहा कि अगर ट्रम्प आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वाले कंटेंट पोस्ट करते हैं, तो कंटेंट को हटा दिया जाएगा और उल्लंघन की गंभीरता के आधार पर उनके अकाउंट को एक महीने से दो साल के लिए निलंबित कर दिया जाएगा. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया नेटवर्क पर एक पोस्ट में अपने खाते को निलंबित करने के फेसबुक के फैसले की आलोचना की.
हाल ही में ट्विटर का मालिकाना हक़ एलन मस्क के पास आने के बाद ट्रम्प के अकाउंट को ट्विटर पर भी बहाल कर दिया गया था. मेन स्ट्रीम के सोशल मीडिया से प्रतिबंधित होने के बाद ट्रम्प ट्रुथ सोशल नामक प्लेटफार्म पर चले गए थे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











