
डोनाल्ड ट्रंप ने काश पटेल को नियुक्त किया FBI डायरेक्टर, देखें
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद भारतीय मूल के गुजराती काश पटेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. काश पटेल को एफबीआई का निदेशक नियुक्त किया गया है. काश पटेल ट्रंप के काफी करीबी माने जाते हैं और वे सुरक्षा और प्रशासनिक मुद्दों पर ट्रंप के विश्वासपात्र रहे हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











