
डोनाल्ड ट्रंप की 36 घंटे की भारत यात्रा पर सरकार ने खर्च किए केवल 38 लाख!, RTI में सामने आई जानकारी
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप जब भारत आए थे तब उन्होंने तीन अरब डॉलर के रक्षा समझौते का एलान किया था. उन्होंने घरेलू सुरक्षा, बौद्धिक संपदा कानून, सिविल न्यूक्लियर डील के तहत रिएक्टर समझौता, रक्षा सौदा और सीमित ट्रेड डील की थी. ट्रंप से पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दो बार भारत दौरा किया था. ओबामा पहली बार 2010 में भारत आए थे, उसके बाद 2015 में वे एक बार फिर भारत दौरे पर आए थे.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2020 में भारत के दौरे पर आए थे. भारत ने उनके स्वागत में ऐसी भव्य तैयारी की थी कि पूरी दुनिया में नमस्ते ट्रंप की गूंज सुनाई दी थी लेकिन क्या आपको पता है कि ट्रंप की इस 36 घंटे की यात्रा पर केंद्र सरकार ने कितना खर्च किया था. विदेश मंत्रालय ने केंद्रीय सूचना आयोग को बताया कि केंद्र सरकार ने ट्रंप की यात्रा पर करीब 38 लाख रुपये खर्च किए थे.
दरअसल एक आरटीआई के जरिए विदेश मंत्रालय से यह जानने की कोशिश की गई थी कि 2020 में हुई ट्रंप की यात्रा के दौरान भारत सरकार ने उनके भोजन, सुरक्षा, रुकने, उड़ाने और परिवहन आदि पर कुल कितना खर्च किया था.
अहमदाबाद, आगरा, नई दिल्ली का किया था दौरा
विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अपनी पहली भारत यात्रा पर ट्रंप ने पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनर और कई शीर्ष अधिकारियों के साथ 24-25 फरवरी को अहमदाबाद, आगरा और नई दिल्ली का दौरा किया था.
ट्रंप ने 24 फरवरी को अहमदाबाद में तीन घंटे बिताए थे. इस दौरान उन्होंने 22 किलोमीटर लंबे रोड शो में भाग लिया. इसके बाद साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और नवनिर्मित मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक विशाल सभा "नमस्ते ट्रम्प" को संबोधित किया था.
इसके बाद ट्रंप उसी दिन ताजमहल देखने गए थे. उन्होंने 25 फरवरी को नई दिल्ली का दौरा किया, जहां उन्होंने मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







