
'डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर भी राजनीति कर रही है कांग्रेस...', जेपी नड्डा ने कांग्रेस को घेरा
AajTak
जेपी नड्डा ने कहा,
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इतने दुखद अवसर पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं.
नड्डा ने कहा, "कांग्रेस, जिसने डॉ. मनमोहन सिंह को उनके जीवित रहते कभी सम्मान नहीं दिया, अब उनके सम्मान के नाम पर राजनीति कर रही है. यह वही कांग्रेस है जिसने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को उस समय धूमिल किया, जब सोनिया गांधी को सुपर पीएम के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह के ऊपर रखा गया था. राहुल गांधी ने अध्यादेश फाड़कर डॉ. मनमोहन सिंह का अपमान किया और आज वही राहुल गांधी राजनीति कर रहे हैं."
कांग्रेस के इतिहास पर उठाए सवाल जेपी नड्डा ने कहा, "गांधी परिवार ने न तो देश के किसी बड़े नेता को सम्मान दिया और न ही उनके साथ न्याय किया. चाहे वह कांग्रेस पार्टी के नेता हों या विपक्ष के, बाबा साहेब अंबेडकर, देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सरदार पटेल, लाल बहादुर शास्त्री, पीवी नरसिम्हा राव, प्रणब मुखर्जी या अटल बिहारी वाजपेयी... सभी के साथ कांग्रेस ने अन्याय किया."
डॉ. मनमोहन सिंह की समाधि पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने डॉ. मनमोहन सिंह के लिए समाधि स्थल सुनिश्चित किया है और उनके परिवार को इसकी जानकारी भी दी गई है. इसके बावजूद कांग्रेस झूठी खबरें फैला रही है.
उन्होंने कांग्रेस के इतिहास की याद दिलाते हुए कहा, "जब पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव का निधन हुआ, तो दिल्ली के राजघाट परिसर में समाधि स्थल बनाने की मांग हुई थी, लेकिन उस समय सोनिया गांधी ने इसे खारिज कर दिया था. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे जिन्होंने 2015 में उनका स्मारक बनवाया. 2020 में भारत रत्न डॉ. प्रणब मुखर्जी के निधन पर कांग्रेस कार्यसमिति ने शोकसभा बुलाने की भी जरूरत नहीं समझी."
कांग्रेस को राजनीति से बचने की सलाह जेपी नड्डा ने कहा, "राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य कांग्रेस नेताओं को इस तरह की सस्ती राजनीति से बचना चाहिए. भाजपा डॉ. मनमोहन सिंह जैसे महान नेता को पूरा सम्मान दे रही है, लेकिन कांग्रेस इसे भी राजनीति का माध्यम बना रही है." भाजपा अध्यक्ष के इस बयान के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी जंग और तेज हो गई है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







