
डॉन, डर और डॉलर... हैरान कर देगी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर लखविंदर उर्फ लाखा की कहानी
AajTak
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खास गुर्गे लखविंदर उर्फ लाखा को अमेरिका से डिपोर्ट करवाकर भारत लाया जाना हरियाणा पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है. गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के इशारों पर हरियाणा और पंजाब में जबरन वसूली का नेटवर्क चला रहे इस गैंगस्टर के खिलाफ 130 से ज्यादा केस दर्ज हैं.
हिंदुस्तान में संगठित अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इस कड़ी में सबसे बड़ी सफलता लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर लखविंदर कुमार उर्फ लाखा को भारत लाया जाना माना जा रहा है. हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने इसे स्पेशल टास्क फोर्स की बड़ी सफलता मान रहे हैं. उन्होंने कहा कि एक कायर, भगोड़े और देशद्रोही को पुलिस अमेरिका से वापस खींच लाई है.
डीजीपी के मुताबिक, लाखा को सीबीआई के कोऑर्डिनेशन में चलाए गए एक इंटरनेशनल ऑपरेशन के तहत अमेरिका से डिपोर्ट किया गया. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली पहुंचते ही हरियाणा पुलिस की एसटीएफ ने उसे दबोच लिया. बताया जा रहा है कि डिपोर्टेशन की यह पूरी प्रक्रिया लगभग एक साल की कानूनी जद्दोजहद और जांच एजेंसियों के बीच निरंतर समन्वय के बाद पूरी हुई है.
लखविंदर कुमार हरियाणा के कैथल जिले के तितरम गांव का रहने वाला है. एसटीएफ की जांच में खुलासा हुआ है कि वो पिछले दो वर्षों से गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के निर्देश पर अमेरिका में बैठकर हरियाणा और पंजाब में जबरन वसूली और फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. लोगों को डरा धमका कर उनसे रंगदारी वसूल रहा था. पुलिस रिकॉर्ड में उसका नाम करीब 130 से ज्यादा मामलों में दर्ज है.
पुलिस के मुताबिक, लाखा का क्रिमिनल रिकॉर्ड बहुत बड़ा है. 14 फरवरी 2023 को हरियाणा के सोनीपत के गोहाना (सिटी) पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 384 और 506 (जबरन वसूली और आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज किया गया था. इसी तरह 21 मार्च 2023 को रोहतक के मेहम पुलिस स्टेशन में भी उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी.
यही नहीं हरियाणा के ही यमुनानगर, कैथल और अंबाला समेत कई जिलों में उसके खिलाफ जबरन वसूली और फायरिंग से जुड़े केस दर्ज किए गए हैं. पुलिस ने उसके बढ़ते अपराध और अंतर्राष्ट्रीय गतिविधियों को देखते हुए साल 2023 में लुक आउट सर्कुलर और साल 2024 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया था. इसी नोटिस के आधार पर इंटरपोल और अमेरिकी एजेंसियों के सहयोग से उसको ट्रेस किया गया.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









