
डॉग वॉकर, डॉग ग्रूमर, बॉल सर्चर... हाई राइज सोसाइटियों में निकल रही अजब-गजब नौकरियां
AajTak
कोई आपसे कहे कि आप को किसी सोसाइटी में सुबह और शाम किसी एक डॉगी को सिर्फ वॉक कराने के 7 हजार रुपये महीने मिलेंगे तो शायद आप भी चौंक जाएंगे. लेकिन ये नए विकल्प हैं जो तेजी से ग्रूम कर रहे हैं.
ड्राइवर, क्लीनर और पर्सनल ट्रेनर का चलन अब बड़ी सोसाइटियों में आम है. लेकिन अब हाई राज बिल्डिंगों में नए नौकरी के विकल्प भी दिखने लगे हैं. ये ऐसे काम हैं, जिनके बारे में कुछ समय तो हम सोच भी नहीं सकते थे. मसलन, कोई आपसे कहे कि आप को किसी सोसाइटी में सुबह और शाम किसी एक डॉगी को सिर्फ वॉक कराने के 7 हजार रुपये महीने मिलेंगे तो शायद आप भी चौंक जाएंगे. लेकिन ये नए विकल्प हैं जो तेजी से ग्रूम कर रहे हैं.
इन कामों के लिए लोगों को हायर कर रहे लोग
हाई राइज सोसाइटियों में डॉगी को घुमाने वाले, डॉगी की सफाई करने वाले (प्रत्येक डॉगी के लिए 1,000-1,500 रुपये), कबूतरों के जाल बनाने वाला (तीन बालकनियों के लिए 12,000 रुपये), गाड़ी साफ करने वाले और घर के बाहर के एरिया को साफ करने वालों की मांग तेजी से बढ़ी है. कुछ समय पहले तक सोसाइटियों में बच्चों की देखभाल करने वाले, घर की सफाई करने वालों की मांग तेजी से बढ़ी थी. फिर इसके बाद घर तक सामान पहुंचाने वालों का चलन तेजी से बढ़ा और अब इस तरह के कामों की मांग उठने लगी है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार के बड़े फैसले, इतने साल पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, हाई राइज बिल्डिंग्स को लगानी होंगी एंटी स्मॉग गन
बॉल सर्चर की भी बढ़ी है मांग
एक और काम है जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी. ये काम है बॉल सर्च करना. यानी गोल्फ कोर्स के मैदान में गेंद खोजने का. मलेशिया, चीन और अमेरिका जैसे देशों में तो ये चलन बहुत आम है. लेकिन अब भारत में भी इसकी मांग बढ़ रही है. अमीर लोग गोल्फ कोर्स के मैदान में आते हैं और अपने साथ एक बॉल सर्चर भी रखते हैं जो उनके शॉट के बाद गेंद खोजकर देते हैं. उन्हें इसके लिए अच्छी खासी रकम भी दी जाती है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







