
डॉक्टर बोले- कभी मां नहीं बन पाओगी, महिला ने दिया 8 बच्चों को जन्म!
AajTak
कभी डॉक्टरों ने महिला से कहा था, अब वह कभी मां नहीं बन पाएगी. लेकिन, इसके बाद महिला ने 7 और बच्चों को जन्म दिया.
एक महिला से डॉक्टरों ने कहा था कि अब वह कभी मां नहीं बन पाएगी, इसके बाद इस महिला ने 7 बच्चों को जन्म दिया. महिला के अब कुल 8 बच्चे हैं. महिला ईटिंग डिस्ऑर्डर एनॉरेक्सिया (Anorexia) से ग्रस्त थीं. एनॉरेक्सिया से पीड़ित शख्स का वजन काफी कम होता है.
इस महिला का नाम लीह विलियम्स है. वह वॉस्टर (ब्रिटेन) में रहती हैं. जब वह 20 साल की थीं, तब उनका वजन करीब 35 किलोग्राम था. उस समय उनका केवल एक ही बेटा था. महिला के ईटिंग डिस्ऑर्डर की वजह से डॉक्टरों ने कहा था कि वह अब और कोई और बच्चा पैदा नहीं कर पाएंगी.
'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक लीह का मासिक धर्म 24 साल की उम्र में रुक गया था. अब, लीह की उम्र 40 साल है. लेकिन, तमाम विषम परिस्थिति झेलने के बाद वह 8 बच्चों की मां बन चुकी हैं.
लीह ने बताया कि उन्हें कभी इस बात की उम्मीद नहीं थी कि उनका परिवार इतना बड़ा होगा, वह भी तब जब उनके डॉक्टर ने कह दिया था कि वह और बच्चे पैदा नहीं कर पाएंगी.
लीह को ये ईटिंग डिस्ऑर्डर तब हुआ जब उनकी उम्र 19 साल थी. तब उनकी अक्ल दांत (Wisdom Tooth) निकाल दी गई थी. इस वजह से उन्हें खाने में दिक्कत हुई. लीह कहती हैं कि वह कंकाल की तरह दिखने लगी थीं. वजन भी कम हो गया था.
इसी दौरान उन्होंने, अपने बेटे जैकब के लिए खुद को ठीक करने का प्रण लिया. जैकब अब 21 साल का है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










