
डॉक्टर हर्षवर्धन की राजनीतिक पारी खत्म? दिल्ली में BJP की पहली लिस्ट में किसके लिए क्या संदेश
AajTak
डॉक्टर हर्षवर्धन इस विधानसभा चुनाव में अपनी परंपरागत सीट कृष्णा नगर से एक बार फिर उम्मीदवारी का दावा ठोक रहे थे. लेकिन उनकी जगह इस सीट पर डॉक्टर अनिल जैन को भाजपा ने उतारा है. दो और पूर्व सांसदों जिनका टिकट लोकसभा चुनाव में काटा गया था, उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट देकर भरपाई की गई है. लेकिन डॉक्टर हर्षवर्धन को नजरअंदाज किया गया. अब उनके सामने चुनावी राजनीति के विकल्प न के बराबर हैं.
दिल्ली में बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में पूर्व सांसदों के साथ दूसरी पार्टी से आए नेताओं को तरजीह तो दी गई है, लेकिन कुछ ऐसे पुराने नेता भी हैं जिनका नाम लिस्ट में नहीं है. इनमें चांदनी चौक के पूर्व सांसद डॉक्टर हर्षवर्धन भी शामिल हैं. लोगों के मन में सवाल है कि क्या दिल्ली में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे डॉक्टर हर्षवर्धन का राजनीतिक करियर समाप्त हो गया है?
यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि डॉक्टर हर्षवर्धन इस विधानसभा चुनाव में अपनी परंपरागत सीट कृष्णा नगर से एक बार फिर उम्मीदवारी का दावा ठोक रहे थे. लेकिन उनकी जगह इस सीट पर डॉक्टर अनिल जैन को भाजपा ने उतारा है. अनिल जैन भी हर्षवर्धन की तरह पेशे से डॉक्टर हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में मौजूदा सांसद होने के बावजूद उन्हें चांदनी चौक से टिकट नहीं दिया गया था और वहां से प्रवीण खंडेलवाल सांसद बने. दो और पूर्व सांसदों जिनका टिकट लोकसभा चुनाव में काटा गया था, उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट देकर भरपाई की गई है. लेकिन डॉक्टर हर्षवर्धन को नजरअंदाज किया गया. अब उनके सामने चुनावी राजनीति के विकल्प न के बराबर हैं.
यह भी पढ़ें: 'पहली लिस्ट में वही लोग, जो संसद में गाली-गलौच करते थे...', संजय सिंह का बीजेपी पर तीखा हमला
विधायक का टिकट कटा, लवली को तरजीह
कांग्रेस से बीजेपी में आए शीला सरकार के पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली को टिकट देने के लिए मौजूदा विधायकों की लिस्ट में से अनिल बाजपेई का पता साफ हो गया है. अनिल बाजपेई 2020 के चुनाव में बीजेपी के टिकट पर जीते उन सात विधायकों में से एक थे जिन्होंने आम आदमी पार्टी की लहर में भी पार्टी का झंडा बुलंद किया था. तब लवली कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे और बाजपेई से चुनाव हार गए थे. लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले अरविंदर लवली ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा और उन्हें गांधीनगर की परंपरागत सीट पर टिकट देकर इनाम भी दे दिया गया है.
दो मौजूदा विधायकों की सीट अब भी पेंडिंग

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










