
डेलिगेशन पर दंगल, PAK को बेनकाब करने वाली टीम में शशि थरूर का नाम, कांग्रेस में शुरू हुई खींचतान
AajTak
केंद्र सरकार की ओर से विदेश जाने वाले डेलिगेशन की लिस्ट सामने आते ही इस पर विवाद शुरू हो गया. कांग्रेस ने इस लिस्ट पर सवाल उठा दिया है. कांग्रेस भले ही गुस्से से लाल-पीली है, लेकिन केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्र का आभार जताया है.
दुनिया सिर्फ गोली की नहीं, कूटनीति की भाषा भी सुनती है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान की सेना को ऐसी चोट दी जा चुकी है जिसे सुनकर उसकी आनेवाली कई नस्लों की भी रूह कांप जाएगी, लेकिन बात अब आगे बढ़ चुकी है. भारत ने ठान लिया है कि पाकिस्तान के झूठ और आतंक की फैक्ट्री का दरवाजा दुनिया के मंचों पर खोला जाएगा. इसी के तहत 'ऑपरेशन डिप्लोमैटिक' वॉर शुरू हो चुका है.
इस मिशन की कमान उन 7 सांसदों के हाथों में थमाई गई है जो दुनिया को बताएंगे कि कैसे पाकिस्तान आतंकवाद का सबसे बड़ा गढ़ है और आतंकवाद पर शहबाज की सरकार कैसे दुनिया की आंखों में धूल झोंक रही है और कैसे सीमा पार आतंकवाद ने भारत के अमन-चैन को लूटा है, इसमें कोई शक नहीं कि जिन 7 सांसदों के हाथ में 7 डेलिगेशन की कमान है वो अपने मिशन में जरूर कामयाब होंगे, लेकिन सवाल ये है कि जब देश एकजुट होकर आतंक के खिलाफ वैश्विक मंच पर मोर्चा खोल रहा है तो कांग्रेस इस प्रतिनिधिमंडल पर सवाल क्यों उठा रही है? क्या थरूर का नाम पार्टी लाइन से बाहर है या फिर देशहित से बड़ा दलहित हो गया है.
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के पाप का घड़ा फूट गया. उसकी सरपस्ती में रह रहे आतंकियों के ठिकाने नेतस्नाबूद हो गए. पाकिस्तान की शेखी बघारने वाली सेना को जगह-जगह मार पड़ी. एयरबेस तक तबाह हो गए. न्यूक्लियर हमले की धमकी देने वाले पाकिस्तान के हुक्मरान को दिन में ही भारत ने तारे दिखाए, लेकिन इतना ही काफी नहीं है. अब पाकिस्तान को सबक सिखाने की दूसरी किस्त शुरू हो चुकी है. इस बार मैदान कूटनीति का है. भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को बेनकाब करन के लिए पूरी रणनीति बना ली है. मोदी सरकार ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख बताने के लिए सर्वदलीय सांसदों के 7 डेलिगेशन बनाए हैं. ये डेलिगेशन दुनिया के बड़े देशों, खासकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC के सदस्य देशों का दौरा करेगा.
ये सांसद हैं डेलिगेशन में शामिल
संसदीय कार्य मंत्रालय ने इस डेलिगेशन को लीड करने वाले 7 सांसदों की लिस्ट जारी की. जिसमें कांग्रेस के शशि थरूर से लेकर बीजेपी के रविशंकर प्रसाद, बैजयंत पांडा, जेडीयू के संजय झा, DMK के कनिमोई, NCP (एसपी) की सुप्रिया सुले और शिवसेना (शिंदे गुट) के श्रीकांत शिंदे शामिल हैं.
डेलिगेशन की लिस्ट पर खींचतान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










