
डेब्यू मैच में जोरदार प्रदर्शन करने वाले इस बॉलर के खिलाफ कार्रवाई, इंटरनेशनल क्रिकेट से सस्पेंड
AajTak
इंग्लैंड के बैटिंग कोच ग्राहम थोर्प ने कहा कि ECB भविष्य में टीम में खिलाड़ियों को लेने से पहले उनके सोशल मीडिया अकाउंट की समीक्षा कर सकता है. थोर्प ने कहा कि पहली पारी में चार विकेट लेने वाले रॉबिन्सन ने अपनी गलती को समझा और माफी मांगी.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में डेब्यू करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ऑली रॉबिन्सन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने रॉबिन्सन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सस्पेंड कर दिया है. इस 27 साल के तेज गेंदबाज ने 2012 से 2014 तक लिंगभेद और नस्लवाद से जुड़े कई ट्वीट किए थे. रॉबिन्सन को टीम में शामिल किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर ये ट्वीट चर्चा का विषय बन गए थे. विवाद बढ़ता देख ECB ने रॉबिन्सन के खिलाफ कठोर कदम उठाने का फैसला लिया है. इंग्लैंड के बैटिंग कोच ग्राहम थोर्प ने कहा कि ECB भविष्य में टीम में खिलाड़ियों को लेने से पहले उनके सोशल मीडिया अकाउंट की समीक्षा कर सकता है. थोर्प ने कहा कि पहली पारी में चार विकेट लेने वाले रॉबिन्सन ने अपनी गलती को समझा और माफी मांगी.
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











