
'डेढ़ लाख रुपए देकर आया हूं, मुझे बोलने दीजिए...', जानें- सांसद इंजीनियर राशिद ने ऐसा क्यों कहा
AajTak
सांसद इंजीनियर राशिद ने कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा,
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) की बारामूला सीट से निर्दलीय लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद ने लोकसभा में अपनी स्पीच शुरू करने से पहले उर्दू शायर हबीब जालिब की नज़्म 'दस्तूर' पढ़ी. इंजीनियर राशिद की स्पीच में सबसे ज्यादा गौर करने वाला हिस्सा वह था, जब उन्होंने संसद आने के लिए होने वाली मुश्किल का जिक्र किया. उन्होंने अपना दर्द साझा करते हुए कहा, "आज के बाद शायद मैं संसद नहीं आ पाऊंगा. कहां से मैं डेढ़ लाख रोज लाऊं, मुझे आज बोलने दीजिए."
सांसद इंजीनियर राशिद ने अपनी स्पीच आगे बढ़ाते हुए कहा, "मेरे पैगंबर का फरमान है कि जिसने एक बेगुनाह शहरी का क़त्ल किया, उसने सारी इंसानियत का क़त्ल किया. पहलगाम में जो हुआ, वो पूरी इंसानियत का क़त्ल था."
उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए आगे कहा कि हम कश्मीरियों से ज्यादा कौन पहलगाम में मारे गए उन लोगों के परिवारों का दर्द समझ सकता है. हम लोगों ने 1989 से आज तक ऐसे हजारों लोगों को खो दिया है. हमने तबाही देखी है, हमने क़ब्रिस्तान देखे हैं, हम लाशें उठाते-उठाते थक गए.
'कश्मीरियों के दिल जीतने होंगे...'
इंजीनियर राशिद ने कहा, "मैं ऐसी जगह से आता हूं जहां से बॉर्डर बहुत ऊपर दिखता है. आपको कश्मीरियों के दिल जीतने होंगे. मैं देख रहा हूं कि आप में से किसी एक ने भी कश्मीरियों के लिए बात नहीं की. आज रूलिंग पार्टी और विपक्ष को यह तय करना होगा."
उन्होंने आगे कहा कि देश आपको मिला 15 अगस्त 1947 को. जिन्ना हों, नेहरू हों, गांधी हों, सरदार पटेल हों, लियाकत अली खान हों... आप इंडिया को यूनाइटेड नहीं रख सके. आपने तीन हिस्से कर दिए. भारत के तीन हिस्से कर दिए. कश्मीरियों को क्यों मार रहे हैं. मैं पूछना चाहता हूं कि हमारा कुसूर क्या है. मैं पूछना चाहता हूं कि हमारे खून का जवाब कौन देगा.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






