
डेढ़ घंटे में 30% बढ़ी वैल्यू, मस्क के इस कदम से बदली Dogecoin की कहानी
AajTak
Dogecoin Price Hike: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की चर्चा इन दिनों उतनी नहीं हो रही, जितनी कोरोनाकाल के दौरान थी. मगर एलॉन मस्क के किए काम ने एक बार भी इसे चर्चा में लाकर खड़ा कर दिया है. चर्चा हो रही है Dogecoin की और उसकी वैल्यू पर भी इसका असर दिख रहा है. इस क्रिप्टोकरेंसी की वैल्यू 30 परसेंट से ज्यादा तक बढ़ी है. आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स.
Elon Musk की एंट्री के बाद में Twitter में कई बदलाव हो रहे हैं, लेकिन सोमवार को जो हुआ उसकी किसी को उम्मीद ही नहीं थी. सोमवार को एलॉन मस्क ने ट्विटर वेब के लोगो को Dogecoin के Doge से रिप्लेस कर दिया. मस्क के ऐसा करते ही लोग डोजेकॉइन के बारे में सर्च करने लगे और इसकी वैल्यू में तेजी आई है. वैसे मस्क पहले भी Dogecoin से जुड़े ट्वीट्स करते रहे हैं.
साल 2013 में लॉन्च हुई इस क्रिप्टोकरेंसी को पॉपुलैरिटी 2021 में मिली. उसका कारण भी एलॉन मस्क ही हैं. उन्होंने डोजे की फोटो के साथ मीम्स शेयर करना शुरू किया और फिर लोगों की रूचि इसमें बढ़ती चली गई.
सोमवार को ट्विटर के लोगो पर Doge के आते ही एक बार फिर इस क्रिप्टोकरेंसी की वैल्यू में तेजी आई है. सोमवार को मस्क के इस फैसले से पहले Dogecoin की वैल्यू 6.35 रुपये (शाम 5.30 बजे) थी, लेकिन लोगो में बदलाव के बाद इसकी वैल्यू 8.45 रुपये (शाम 7 बजे) तक पहुंच गई.
यानी सिर्फ 1.5 घंटे में ही इसकी वैल्यू 30 परसेंट से ज्यादा बढ़ गई. हालांकि, इसके बाद वैल्यू नीचे भी आई, लेकिन पहले से बेहतर स्थिति में है. अभी भी Dogecoin की कीमत हफ्ते की शुरुआत के मुकाबले 25 परसेंट से ज्यादा की वैल्यू पर है.
इस क्रिप्टोकरेंसी को साल 2013 में बिली मार्कस और जैक्सन पामर ने क्रिएट किया गया था. इसे Bitcoin और दूसरी क्रिप्टोकरेंसी का मजाक उड़ाने के लिए क्रिएट किया गया था. इसके लोगो पर Shiba Inu की फोटो लगी है.
एलॉन मस्क ने Twitter Logo में बदलाव करते हुए एक ट्वीट किया, 'जैसा वादा किया था'. इसके साथ ही मस्क ने एक स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया है, जो साल 2022 का है. स्क्रीनशॉट मार्च 2022 में एक ट्विटर यूजर और मस्क की बीच बातचीत का है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.











