
डेट पर लड़की संग गया, फिर लड़के ने किया हैरान करने वाला काम!
AajTak
टिकटॉक वीडियो में एक लड़की ने खुद के खराब डेट के अनुभव की कहानी शेयर की है. लड़की ने बताया कि जिस शख्स के साथ वह डेट पर गई, उसके साथ कनेक्शन नहीं बन पाया. उसने विनम्रता से यह बात कह भी दी. लेकिन, इसके बाद लड़के ने लड़की को रेस्त्रां का बिल, ई-मेल से उन्हें भेज दिया.
लड़की, एक लड़के के साथ डेट पर गई. उसका डेट का अनुभव बहुत खराब रहा. लेकिन इसके बाद लड़के ने जो कदम उठाया, उससे लड़की भी हैरान रह गई.
दरअसल, लड़के ने डेट पर जो खर्चा किया था, उसका बिल उसने लड़की को ई-मेल कर दिया. फियोना होप नाम की लड़की ने ये आपबीती टिकटॉक वीडियो में बयां की.
फियोना ने दावा किया कि वह रेस्टोरेंट के बिल में आधा पैसा देने को तैयार थीं, पर लड़के ने खुद ही पूरा बिल देने की बात कही. फियोना ने बताया कि लड़के ने हाल में उन्हें ई-मेल पर बिल भेजा. इस बिल में लड़के ने बाकायदा फियोना के खर्चे का जिक्र किया.
फियोना वायरल वीडियो में कहती हैं- 'आप जो कुछ बिल में देख रहे हैं, यह मुझे एक असफल डेट के बाद मिला है. मैं मजाक नहीं कर रही हूं... मैंने उससे कह दिया कि मेरा तुमसे रोमांटिक कनेक्शन नहीं बन रहा है. मैंने सारी बातें बेहद विनम्रता से कही, लेकिन उसने मुझे यह रेस्पॉन्स दिया.'
'बात पैसों की नहीं थी' फियोना के मुताबिक, शख्स का कहना था कि उसके लिए यह पैसों की बात 'नहीं' थी. लेकिन, यह सब उसने 'सैद्धांतिक' तौर पर किया. जो इनवॉइस शख्स ने भेजी, उसमें शख्स ने बताया कि खाना 1500 रुपए का था, ड्रिंक की कॉस्टिंग 1100 रुपए.
फियोना के पास जब यह बिल आया तो उन्हें पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ. टिकटॉक पर उन्होंने वीडियो का कैप्शन लिखा- 'सॉरी दोस्त, रिफंड नहीं मिल सकता.'

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












