
डेटिंग ऐप पर हुई थी श्रद्धा-आफताब की मुलाकात, ऑनलाइन डेट करते समय ऐसे रहें सावधान वर्ना...
AajTak
Online Dating Apps को लेकर आपको सावधान रहने की जरूरत है. रिपोर्ट के अनुसार, श्रद्धा विकास वॉकर और आफताब अमीन पूनावाला की मुलाकात डेटिंग ऐप पर ही हुई थी. इस वजह से आप किसी डेटिंग ऐप पर एक्टिव हैं तो आपको अपनी प्रोफाइल में कुछ बदलाव करने की जरूरत है.
श्रद्धा विकास वॉकर मर्डर की चर्चा पूरे देश में हो रही है. आरोपी प्रेमी आफताब अमीन पूनावाला फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है. इसको लेकर कई खुलासे हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि श्रद्धा विकास वॉकर और आफताब अमीन पूनावाला की मुलाकात डेटिंग ऐप पर ही हुई थी.
इसके बाद आरोपी ने उसे शादी के नाम पर उसे झांसा देकर मुंबई से दिल्ली लेकर आया था. लेकिन, वो लिव-इन में रहने लगा था. श्रद्धा ने जब शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो आफताब ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने बताया है कि डेटिंग ऐप पर दोस्ती होने के बाद आफताब ने श्रद्धा से कई बड़े-बड़े वादे किए.
अफताब यहां तक कहा कि अगर उसके परिवार को उन दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं है तो वो उसके लिए अपना घर भी छोड़ देगा. वो लोग मुंबई छोड़ किसी और शहर में चले जाएंगे. इसके बाद जब इस लड़की ने अपने परिवार को आफताब के बारे में बताया तो उन्होंने इस रिश्ते का जबरदस्त विरोध किया.
डेटिंग ऐप्स पर रहें सावधान
लेकिन श्रद्धा तब भी नहीं मानी और वो आफताब के साथ दिल्ली चली गई. इसके बाद जो हुआ उसमे सबको सन्न कर दिया. उसने श्रद्धा की हत्या कर शव के 20 टुकड़े कर दिए. लाश को फ्रिज में छिपा कर रखने लगा. ऐसे में डेटिंग ऐप्स को लेकर सवाल उठते हैं.
डेटिंग ऐप्स से किसी भी रिलेशन को शुरू करने से पहले सावधान रहने की जरूरत है. साल 2020 के बाद सबकुछ काफी तेजी से बदला. कोविड की वजह से कई काम ऑनलाइन भी होने लगे. कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल भी लॉकडाउन के दौरान काफी ज्यादा बढ़ा.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











