
डेटा चुराने के लिए Hackers भेज रहे Fake SMS, क्या आपको भी आया है मैसेज? ना करें ये गलती
AajTak
Smartphone Tips: क्या आपको भी हैकिंग से जुड़े SMS आ रहे हैं? हैकर्स ने लोगों को फंसाने के लिए नया तरीका खोजा है. अब यूजर्स को सरकार के नाम पर हैकिंग के मैसेज भेज रहे हैं. इस मैसेज में हैकर्स ने एक लिंक छिपा रखा है, जिस पर क्लिक करते ही आपका डेटा उन तक पहुचने लगेगा. आइए जानते हैं स्मार्टफोन हैकिंग के इस नए तरीके की डिटेल्स.
क्या आपको भी फोन में वायरस के मैसेज आ रहे हैं? वायरस के मैसेज से हमारा मतलब ऐसे टेक्स्ट मैसेज से है, जिसे सरकार के नाम पर भेजा रहा है. इस मैसेज में यूजर्स के डिवाइस में मालवेयर होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने इस तरह के मैसेज की जानकारी दी है, जो एक स्कैम हो सकता है.
ट्विटर यूजर रोशन कुमार ने बताया कि हैकर्स डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन के नाम पर मैसेज भेज रहे हैं. ये मैसेज देखने में कहीं से भी फर्जी नहीं रहा है. इसके मैसेज के साथ एक लिंक भी है, जिसे यूजर्स का डेटा चोरी करने के लिए भेजा जा रहा है.
रोशन कुमार ने ट्वीट करके बताया कि उन्हें दूरसंचार विभाग के नाम से एक मैसेज आया है. इस SMS में लिखा था कि उनका फोन मालवेयर से प्रभावित हुआ है. भारत सरकार के हिसाब से उन्हें cyberswachhtakendra.gov.in पर रिडिम्शन के लिए विजिट करना चाहिए.
ये वेबसाइट फिशिंग लिंक है, जिस पर क्लिक करते ही आपका डेटा चोरी हो सकता है. यह मैसेज देखने में सही लगता है क्योंकि सरकार साइबर स्वच्छता प्रोजेक्ट चला रही है. इस मैसेज में असली खेल लिंक का है.
दरअसल, सरकार के साइबर स्वच्छता प्रोजेक्ट की वेबसाइट csk.gov.in है, जबकि फ्रॉड्स जो मैसेज भेज रहे हैं उसमें cyberswachhtakendra.gov.in दी गई है. ट्विटर यूजर ने इस मैसेज में TRAI, DoT और Jio तीनों को ही टैग किया है.
जियो ने इस पर रिप्लाई करते हुए मैसेज के स्कैम होने की संभावना जताई है. अगर आपको भी इस तरह का कोई मैसेज आया है, तो इस पर क्लिक नहीं करें. सरकार साइबर स्वच्छता प्रोजेक्ट चलाती है, जिसका काम लोगों को बॉटनेट्स की जानकारी देना है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











