
डी-कंपनी पर NIA का बड़ा एक्शन, दाऊद इब्राहिम के शार्प शूटर्स, तस्करों के 20 ठिकानों पर छापे
AajTak
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने बड़ा एक्शन लिया है. मुंबई के कई ठिकानों पर आज NIA ने छापा मारा है. ये छापे दाऊद से जुड़े ठिकानों पर पड़ रहे हैं.
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) की डी-कंपनी पर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने बड़ा एक्शन लिया है. मुंबई के 20 ठिकानों पर आज NIA ने छापा मारा है. ये 20 ठिकाने दाऊद के शार्प शूटर्स, तस्करों, डी-कंपनी के रियल एस्टेट मैनेजर से जुड़े हैं. इसके अलावा कई हवाला ऑपरेटर्स पर भी छापेमारी हुई है.
जिस केस में छापेमारी हुई है, यह वही केस है जिसमें ED ने NCP नेता नवाब मलिक को गिरफ्तार किया था.
NIA ने बोरिवली, सांताक्रूज, बांद्रा, नागपाड़ा, गोरेगांव, परेल के 20 ठिकानों पर छापे मारे हैं. जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्रालय के आदेश पर NIA ने दाऊद इब्राहिम , डी कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया था, उसपर ही यह जांच और छापेमारी चल रही है.
डी कंपनी संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा बैन आतंकी संगठन है. वहीं 1993 में हुए मुंबई धमाकों के आरोपी दाऊद को 2003 में यूएन ने ग्लोबल आतंकी माना था. उसपर 25 मिलियन डॉलर का इनाम भी रखा गया था.
दाऊद इब्राहिम से जुड़े मामले की जांच गृह मंत्रालय ने फरवरी 2022 में NIA को सौंपी थी. नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) आतंक पर जांच करने वाली देश की सबसे बड़ी एजेंसी है. इससे पहले तक ईडी दाऊद से जुड़े मामलों की जांच कर रही थी.
गृह मंत्रालय के मुताबिक, D कंपनी और दाऊद इब्राहिम भारत में टेरर फंडिंग, नार्को टेरर, ड्रग्स स्मगलिंग और फेक करेंसी (FICN) का व्यापार कर आतंक फैलाने का काम कर रहे हैं. इतना ही नहीं दाऊद इब्राहिम और इसकी D कंपनी, लश्कर ए तैयबा (LeT), जैश ए मोहम्मद (JeM) और अल कायदा के जरिए भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










