
डीजे की धुन, नीली रोशनी, नशे का हर सामान...मैंग्रोव जंगल के बीच यूं चल रही थी रेव पार्टी
AajTak
Rave Party: महाराष्ट्र पुलिस ने ठाणे के एक जंगल में हो रही रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है. यहां से पुलिस ने दो आयोजकों के साथ 100 से अधिक लड़के-लड़कियों को नशे का सामान के साथ हिरासत में लिया है. सभी लोग एक ऐप के जरिए इस पार्टी में इनवाइट किए गए थे. इनके लिए महंगी शराब के साथ एलएसडी, चरस, गंजा जैसे ड्रग्स की व्यवस्था की गई थी.
साल 2023 का आज आखिरी दिन है. नए साल के इंतजार में लोग अलग-अलग तरीके से जश्न मना रहे हैं. घर से लेकर पब, डिस्को और बार तक में पार्टी के इंतजाम किए गए हैं. लेकिन कुछ लोग गैरकानूनी तरीके से प्रतिबंधित चीजों का सेवन करते हुए सीक्रेट जगहों पर भी पार्टी करते हैं. ऐसी पार्टियां जहां म्यूजिक, ड्रग्स, शराब और शबाब कॉकटेल देखने को मिलता है, उन्हें रेव पार्टी कहा जाता है. इस तरह की पार्टी करना कानूनी रूप से अपराध है. महाराष्ट्र पुलिस ने ठाणे में ऐसी ही एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है.
नए साल से ठीक एक दिन पहले ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली कि घोड़बंदर रोड पर कासारवडवली गांव के पास मैंग्रोव के जंगल में रेव पार्टी चल रही है. रात के करीब दो बज रहे थे. पुलिस की टीम तुरंत पार्टी स्थल पर पहुंच गई. वहां डीजे की धुन और नीली रौशनी के बीच कई लड़के और लड़कियां थिरकते नजर आ रहे थे. एक तरफ शराब परोसी जा रही थी, तो दूसरी तरफ कई युवा प्रतिबंधित ड्रग्स का सेवन करते हुए दिखाई दे रहे थे. पुलिस ने बिना देर किए इस पार्टी में छापा मार दिया.
पुलिस को देखते ही पार्टी में अफरा-तफरी मच गई. लड़के और लड़कियां इधर-उधर भागने लगे. जंगल में कोई पेड़, तो कोई झाड़ियों की ओट में छिपने की कोशिश करने लगा. लेकिन पुलिस ने किसी को नहीं बख्शा. एक-एक करके 100 से अधिक लड़के और लड़कियां वहां से हिरासत में ले लिए गए. इस पार्टी का आयोजन करने वाले दो लड़के भी गिरफ्तार किए गए हैं, जिसमें से एक की उम्र 19 और दूसरे की 23 साल है. दोनों कलावा और डोंबिवली के रहने वाले हैं. पुलिस ने यहां से 29 दोपहिया वाहन भी जब्त किए हैं.
एलएसडी, चरस, गांजा और शराब का सेवन
रेव पार्टी से हिरासत में लिए गए सभी लोगों का ठाणे के सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, पार्टी स्थल से 0.41 ग्राम एलएसडी, 70 ग्राम चरस, गांजा के साथ चिलम, शराब, बीयर जैसे कई नशीले सामान बरामद किए गए हैं. पार्टी के आयोजक की पहचान तेजस अनिल कुबल और सुजल महादेव महाजन के रूप में की गई है. ये लोग पिछले पांच दिनों से इंस्टाग्राम के जरिए पार्टी के लिए लोगों को आमंत्रित कर रहे थे. इच्छुक लोगों से ऑनलाइन पेमेंट लेने के बाद उनके मोबाइल नंबर दे रहे थे.
यह भी पढ़ें: रेव पार्टी, सांपों से टशन और जहर का कारोबार...नशे के सौदागरों से ऐसे जुड़ा एल्विश यादव का कनेक्शन

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



