
डीएम को Bisleri की जगह 'Bilseri' का पानी पड़ा भारी, अब मोमोज चटनी में रंग मिलाने वालों की भी खैर नहीं
AajTak
एक कार्यक्रम के दौरान मेज पर मौजूद पानी की नकली बोतल पर जब DM जितेंद्र प्रताप सिंह की नजर गई तो वह हैरान रह गए और अधिकारियों को बुलाकर इसकी सूचना दी. इसके बाद अधिकारियों ने छापेमारी की और 'Bisleri' ब्रांड के के मिलते-जुलते नाम 'Bilseri' जैसी पानी की बोतल वाली दुकानों और गोदामों में छापेमारी हुई.
उत्तर प्रदेश के बागपत में जिलाधिकारी (DM) के निर्देश पर खाद्य विभाग ने नकली उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पानी की 2 हजार 663 नकली बोतलें नष्ट कर दी गईं. DM ने नकली पानी का गोरखधंधा पकड़े जाने पर अब यह भी निर्देश दिए हैं कि पुरानी रखी हुई सब्जियों को पकाकर कई-कई दिन तक परोसने और चटनी में रंग मिलाने वाले प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाए.
दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान मेज पर मौजूद पानी की नकली बोतल पर जब DM जितेंद्र प्रताप सिंह की नजर गई तो वह हैरान रह गए और अधिकारियों को बुलाकर इसकी सूचना दी. इसके बाद अधिकारियों ने छापेमारी की और 'Bisleri' ब्रांड के के मिलते-जुलते नाम 'Bilseri' जैसी पानी की बोतल वाली दुकानों और गोदामों में छापेमारी हुई.
सरकारी बयान के अनुसार, शनिवार को बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय जिले की सीमा पर बनी पुलिस चौकी निवाड़ा पहुंचे थे.
DM के सामने ही पानी की 500 मिलीलीटर वाली नकली बोतल रख दी गई.इस बोतल पर न खाद्य लाइसेंस नंबर था और न ही कोई अन्य प्रमाण था. डीएम ने हाथ में लेकर जब उसकी पड़ताल की तो पता चला कि ये तो पानी की नकली बोतल है. उन्होंने तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर पानी की शुद्धता की जांच के आदेश दिए. इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त मानवेंद्र सिंह ने पुलिस चौकी प्रभारी निवाड़ा से पूछताछ की.
पूछताछ में पता चला कि पानी की बोतल गौरीपुर की एक दुकान से खरीदी गयी थी. दुकान पर पहुंचने पर पता लगा कि गौरीपुर के जवाहर नगर के भीम सिंह द्वारा बिना लाइसेंस के अपने घर में ही पानी की बोतलों का गोदाम बनाकर जिले के अन्य स्थलों पर आपूर्ति की जा रही है.
भीम सिंह से पूछताछ करने पर पता लगा कि नकली ब्रांड की पानी की बोतल हरियाणा से जनपद बागपत की अन्य दुकानों पर पानी सप्लाई किया जाता है. इसके संबंध में जिलाधिकारी ने टीम गठित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि असली ब्रांड के नाम पर कोई नकली खाद्य पेय पदार्थ विक्रय न किया जाए. कोई विक्रय करता पाया जाएगा तो उस पर कठोर कार्यवाही की जाएगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











