डिस्पोजेबल सर्जिकल मास्क में कीड़े! जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
AajTak
Fake Video Viral: कोरोना से बचाव के लिए मास्क (Mask) बेहद जरूरी है, मास्क नहीं पहनने पर जुर्माने का भी प्रावधान है, ताकि लोग सतर्क रहें और मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें. लेकिन इस बीच डिस्पोजेबल मास्क को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं. यही नहीं, वीडियो में एक साथ दर्जनों मास्क को जलाया जा रहा है, और लोगों को डिस्पोजेबल सर्जिकल मास्क नहीं लगाने की सलाह दी जा रही है. लेकिन हम आपको कहेंगे कि ये बिल्कुल सच नहीं है. वीडियो भ्रामक है, किसी भी मास्क में कीड़े नहीं होते हैं. वैज्ञानिक मानकों के अनुसार तैयार किए गए किसी भी मास्क में कीटाणु नहीं होते हैं. कोरोना से बचाव के लिए नाक और मुंह को सही से ढंकने वाले किसी भी मास्क का प्रयोग किया जा सकता है. सरकारी फैक्ट चेक एजेंसी (PIBFactCheck) ने भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को फर्जी करार दिया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












