
डिनर टेबल पर पुतिन, मोदी और जिनपिंग की आई तस्वीर... रूस में आज होगी वो मीटिंग, जिस पर टिकी हैं दुनिया की निगाहें
AajTak
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक होनी है. दुनियाभर में जारी उथल-पुथल और अलग-अलग देशों में चल रही जंग के बीच यह मीटिंग कई मायनों में खास है. भारत पर कनाडा के आरोपों के बीच भी इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है.
रूस के कजान शहर में आज एक ऐतिहासिक मीटिंग होने जा रही है, जिस पर अमेरिका सहित पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं. इस मीटिंग में एशिया के दो दिग्गज देशों के राष्ट्र प्रमुख पूरे 5 साल बाद एक टेबल पर बैठकर औपचारिक बातचीत करने वाले हैं.
दरअसल, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक होनी है. दुनियाभर में जारी उथल-पुथल और अलग-अलग देशों में चल रही जंग के बीच यह मीटिंग कई मायनों में खास है. जिनपिंग और पीएम मोदी का आमना-सामना इससे पहले 2019 में ब्राजील में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हुआ था और अब 2024 में फिर ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान ही दोनों नेता आपस में मुलाकात करने जा रहे हैं.
विदेश सचिव ने की बैठक की पुष्टि
रूस के कजान शहर में प्रेस कांफ्रेंस कर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने दोनों नेताओं के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता की पुष्टि कर दी है. मिस्री ने कहा कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच यह बैठक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर 23 अक्टूबर को होगी. हालांकि, समय बुधवार को ही तय किया जायेगा.
फाइव आइज को मिलेगा कड़ा जवाब
भारत पर कनाडा पिछले कुछ दिनों से लगातार बेबुनियाद आरोप लगा रहा है, जिसमें अमेरिका सहित कई फाइव आइज देश भी उसका पक्ष लेते नजर आ रहे हैं. जिनपिंग और पीएम मोदी की इस बैठक को फाइव आइज ग्रुप के खिलाफ कड़े जवाब के तौर पर भी देखा जा रहा है. बता दें कि अगर चीन के साथ संबंधों में सुधार आ जाता है तो भारत की पश्चिमी देशों के साथ बेहतर संबंध की निर्भरता काफी हद तक कम हो जायेगी.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









