
डिजिटल प्रचार: BJP, कांग्रेस, सपा से बसपा तक... किसकी कितनी तैयारी, कौन पड़ेगा भारी?
AajTak
कोरोना वायरस की पिछली दो लहरों के कारण देश-दुनिया में तकनीक के क्षेत्र में तेजी से बदलाव देखने को मिले हैं. लॉकडाउन के कारण 'वर्क फ्रॉम होम' कल्चर ने कंपनियों को डिजिटली मजूबत होने को मजबूर किया. अब तीसरी लहर देश में राजनीतिक पार्टियों की परीक्षा ले रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव में 15 जनवरी तक अचानक वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर प्रचार के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.
उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का बिगुल बीते शनिवार को ही बज गया, जब चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान किया. 10 फरवरी से सात चरणों में से पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आयोग ने 15 जनवरी तक रैलियों पर रोक लगा दी है और सिर्फ वर्चुअल प्रचार की अनुमति दी है. ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि पार्टियां डिजिटल प्रचार के लिए कितनी तैयार हैं और इस मामले में कौन आगे दिख रहा है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








