
डिजिटल डेटा, ऐप, संप्रदाय का सवाल... जानिए पिछली बार से कितनी अलग होगी 2025 की जनगणना
AajTak
अब तक जनगणना में धर्म और वर्ग पूछा जाता रहा है. साथ ही सामान्य, अनुसूचित जाति और जनजाति की गणना होती है, लेकिन इस बार लोगों से यह भी पूछा जा सकता है कि वे किस संप्रदाय के अनुयायी हैं. उदाहरण के तौर पर अनुसूचित जाति में वाल्मीकि, रविदासी जैसे अलग-अलग संप्रदाय हैं.
अगले साल 2025 में देश में जनगणना की शुरुआत हो सकती है जो 2026 तक चलेगी. इस बार की जनगणना का स्वरूप पिछली यानी 2011 की जनगणना से काफी अलग होगा. लोगों से कुछ नए सवाल पूछे जा सकते हैं. संभावना है कि लोगों से उनके संप्रदाय के बारे में भी पूछा जा सकता है. साथ ही इस बार जनगणना में टेक्नोलॉजी का प्रमुखता से इस्तेमाल किया जाएगा जिसमें डिजिटल डेटा और जनगणना ऐप शामिल हैं. आइए जानते हैं कि जनगणना 2025 में इस बार क्या-क्या नया होगा.
साल 2022 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ई-जनगणना का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि इस बार की जनगणना पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक होगी और '100 प्रतिशत' सटीक होगी. उन्होंने कहा था कि ये जनगणना अगले 25 साल के लिए विकास योजना तैयार करने में मददगार होगी.
कैसे होगी ई-जनगणना?
इसका मतलब है कि अगले साल देश में ई-जनगणना होगी. अब सवाल यह है कि ई-जनगणना क्या है और कैसे होगी? ई-जनगणना में एक सॉफ्टवेयर बनेगा, जिसमें जनगणना से जुड़े सारे आंकड़े रहेंगे. एक मोबाइल ऐप भी बनाई जाएगी, जिसकी मदद से लोग घर बैठे ही अपना डेटा अपडेट कर सकेंगे. देश की आधी आबादी यानी 50 प्रतिशत लोग खुद-ब-खुद अपना डेटा ऐप की मदद से भर सकेंगे.
क्या हैं ई-जनगणना के फायदे?
ई-जनगणना के कई फायदे हैं. जैसे, जन्म से मृत्यु तक की तारीख जनगणना से जुड़ी होगी. बच्चे के जन्म के साथ ही तारीख जनगणना कार्यालय में दर्ज हो जाएगी और जब वो 18 साल का होगा, तो उसे ऑटोमैटिकली वोटिंग का अधिकार मिल जाएगा और जब उसकी मौत होगी, तो उसका डेटा अपने आप डिलीट हो जाएगा.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







