
डायबिटीज के मरीज हैं तो रोज खुलकर खाएं ये चीजें, नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल
AajTak
डायबिटीज भारत में तेजी से फैल रही एक गंभीर बीमारी है जो काफी हद तक खराब लाइफस्टाइल की वजह से होती है. इस बीमारी का इलाज नहीं है इसलिए इसे सिर्फ डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल के जरिए ही कंट्रोल किया जा सकता है. इस खबर में हम आपको बताएंगे कि डायबिटीज में क्या खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.
डायबिटीज एक गंभीर, भयावह और लाइलाज बीमारी है. स्टेटिस्टा की रिपोर्ट के मुकाबिक, चीन के बाद भारत दूसरा सबसे बड़ा डायबिटीज मरीजों वाला देश है. यह बीमारी भारत में बेहद तेजी से फैल रही है. चूंकि इस बीमारी का इलाज नहीं है इसलिए इसे सिर्फ डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल के जरिए ही कंट्रोल किया जा सकता है. यह काफी हद तक खराब लाइफस्टाइल की वजह से होती है इसलिए हेल्दी लाइफटाइल फॉलो कर आप इस बीमारी से बच सकते हैं. इस खबर में हम आपको बताएंगे कि अगर आपको डायबिटीज है तो इस दौरान क्या खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.
फल और सब्जियां खाएं डायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चा केला, लीची, अनार, एवोकाडो और अमरूद का सेवन करना सेहतमंद हो सकता है. इस बीमारी में सेब, संतरा, अनार, पपीता और तरबूज खाने से आपको सही मात्रा में फाइबर मिल सकता है जबकि केला, आम और अंगूर जैसे हाई कैलोरी वाले फलों के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए. फ्रूट्स एंड वेजिटेबल्स जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो है यानी कि जो हमारी शरीर में शुगर धीरे-धीरे रिलीज करते हैं हमें वो खाने चाहिए. इनके अलावा प्रोटीन का ध्यान रखें और इसके लिए दाल, स्प्राउट्स, लीन मीट्स, अंडे, फिश, चिकन ये सब खाना चाहिए.
सैचुरेटेड फैट से बचें
बसे ज्यादा आपको जो फैटी फूड होता है या सैचुरेटेड फैट जो तली हुई चीजें होती है वो आपको नहीं खानी चाहिए. शुगर वाली चीजें हमें नहीं खानी चाहिए. शुगर स्पेशली जूसेश आदि का सेवन नहीं करना चाहिए. अल्कोहल या किसी भी तरह की स्मोकिंग नहीं करनी चाहिए.
रोजाना फिजिकल एक्टिविटी करें
अगर हम वॉक कर सकते हैं 20-30 मिनट तो हमें वो भी करना चाहिए. ये भी ध्यान रखना चाहिए कि अगर हम जब वॉक कर रहे हैं तो हम बिना कुछ खाए ना जाए वॉक करने से भीगे हुए बादाम या अखरोट खाएं. उसके बाद कोई प्रोटीन इनटेक ले सकते हैं. खाली पेट एक्सरसाइज करना शुगर पेशेंट के लिए हानिकारक हो सकता है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












