
डांस करते वक्त शख्स ने मारी महिला को लात, वीडियो वायरल! गुस्से में सोशल मीडिया यूजर्स
AajTak
कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है. हाल में राजस्थान के बाड़मेर से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि एक सार्वजनिक कार्यक्रम में डांस करते समय एक आदमी ने महिला को लात मार दी है. वीडियो देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.
राजस्थान के बाड़मेर जिले से वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला को सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सरेआम लात मारते हुए दिखाया गया है. यह वीडियो न केवल आरोपी की बर्बरता को उजागर कर रहा है, बल्कि उस भीड़ की चुप्पी पर भी सवाल खड़ा कर रहा है, जो घटना के दौरान तमाशा बनकर ये हरकत होते हुई देख रही थी. सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है.
कई यूजर्स ने आरोपी के खिलाफ तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है.
वीडियो में क्या दिखा?
वीडियो में महिला सड़क पर डांस कर रही थी, तब ही अचानक एक व्यक्ति ने उसे लात मार दी. पहले तो महिला गिर गई, लेकिन झट से उठकर एक तरफ हट गई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आसपास मौजूद लोग केवल तमाशा देख रहे हैं और किसी ने भी बीच-बचाव नहीं किया. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है.
वीडियो के साथ कैप्शन में लिखी ये बात
सोशल मीडिया एक्स पर इस वीडियो को शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा है कि क्या राजस्थान में कानून नाम की कोई चीज बची भी है? एक आदमी सरेआम डीजे म्यूजिक पर नाच रही एक महिला को लात मारता है और सब लोग तमाशा देखते खड़े रहते हैं. इस कैप्शन के जरिए वीडियो शेयर कर रहे युवक ने राजस्थान पुलिस को टैग करते हुए इस घटना का संज्ञान लेने की मांग की है. @PoliceRajasthan कृपया वीडियो का संज्ञान लें, आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करें और सख्त कार्रवाई करें. वीडियो बाड़मेर के सरला सेडवा पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










