
डमी एयरक्राफ्ट को PAK ने समझा राफेल! जानें- भारत ने लक्ष्य और बंशी की मदद से कैसे बजाई दुश्मन की बैंड
AajTak
ऑपरेशन सिंदूर में IAF पाकिस्तान के रडार और एयर डिफेंस सिस्टम को डमी एयरक्राफ्ट से धोखा देकर हमला किया. ये दिखने सुखोई-30 और मिग-29 जैसे दिखते हैं. इन डमी एयरक्राफ्ट की उड़ान से पाक के रडार और मिसाइल सिस्टम का पता चला. इसके बाद ब्रह्मोस मिसाइलों ने 11 एयरबेस को नष्ट कर दिया. आइए जानते हैं इन डमी एयरक्राफ्ट्स के बारे में...
भारत और पाकिस्तान के बीच मई 2025 में हुए तनाव के दौरान भारतीय वायुसेना (IAF) ने ऑपरेशन सिंदूर में एक अनोखी और चतुर रणनीति अपनाई. 9-10 मई की रात को, IAF ने बिना पायलट वाले ड्रोन (UAVs) का इस्तेमाल किया, जो सुखोई-30 और मिग-29 जैसे लड़ाकू विमानों की तरह दिखते थे.
आमतौर पर भारतीय सेनाएं अपने मिसाइल परीक्षणों के दौरान टारगेट की तरफ इस्तेमाल करते हैं. इन नकली विमानों ने पाकिस्तानी वायुसेना और उनकी हवाई रक्षा प्रणाली को धोखा दिया, जिससे भारत को पाकिस्तान के 11 एयरबेस पर सटीक हमले करने का मौका मिला.
यह भी पढ़ें: PAK का तीसरा कुबूलनामा... भोलारी एयरबेस पर ब्रह्मोस अटैक में AWACS और जेट का काम तमाम, 7 मौतें
आइए, इस शानदार रणनीति को आसान शब्दों में समझें और जानें कि कैसे भारत ने यह कमाल किया...
ऑपरेशन सिंदूर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने 6 से 10 मई तक पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और सैन्य अड्डों, जैसे नूर खान, सरगोधा और भोलारी एयरबेस पर हमले किए. इन हमलों में 15 ब्रह्मोस मिसाइलों का इस्तेमाल हुआ, जिन्होंने पाकिस्तान की हवाई रक्षा को भारी नुकसान पहुंचाया. लेकिन इन हमलों की सफलता का राज था IAF की नई रणनीति, जिसमें नकली ड्रोन का इस्तेमाल विमानों की तरह किया गया.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












