
ठेकेदारों से उगाही करने के आरोप में 5 'नकली नक्सली' गिरफ्तार, खुद को बताते थे माओवादी
AajTak
लातेहार के DSP विनोद रवानी ने बताया कि आरोपियों ने टीएसपीसी के नाम पर ठेकेदारों और एनटीपीसी अधिकारियों से रंगदारी मांगी थी. इसके बाद उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग 28 अप्रैल को आरा गांव के जंगल के पास किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.
झारखंड के लातेहार जिले में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) से अलग हुए समूह तृतीया सम्मेलन प्रस्तुति समिति (TSPC) के नाम पर ठेकेदारों और एनटीपीसी अधिकारियों से उगाही करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को इस मामले की जानकारी दी.
लातेहार के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) विनोद रवानी ने पीटीआई को बताया कि आरोपियों ने टीएसपीसी के नाम पर ठेकेदारों और एनटीपीसी अधिकारियों से उगाही की मांग की थी. डीएसपी विनोद रवानी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग 28 अप्रैल को आरा गांव के जंगल के पास किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.
डीएसपी विनोद के मुताबिक, इस सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर दो अपराधी मौके से भागने में सफल रहे.
पुलिस उपाधीक्षक (DSP) विनोद रवानी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से एक बंदूक, गोला-बारूद, आठ टीएसपीसी पर्चे और सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. इस मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










