
ठाणे में महाराष्ट्र का पहला क्रिप्टोकरेंसी इन्वेस्टिगेशन सेल शुरू.... क्राइम केस की ट्रैकिंग होगी आसान
AajTak
ठाणे पुलिस ने महाराष्ट्र में पहली बार क्रिप्टोकरेंसी इन्वेस्टिगेशन सेल शुरू की है. यह स्पेशल सेल साइबर क्राइम में क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल कर किए जाने वाले गबन और धोखाधड़ी के मामलों की जांच को और मजबूती से करेगी. पुलिस का मकसद ठगी की रकम को ट्रैक करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है.
ठाणे में पुलिस ने राज्य में पहली बार स्पेशल क्रिप्टोकरेंसी इन्वेस्टिगेशन सेल की शुरुआत की है. अधिकारियों ने कहा कि यह सेल ठाणे साइबर पुलिस ऑफिस में लॉन्च किया गया. इस यूनिट का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की जांच करना है, जिनमें अपराधी क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल कर अवैध लेन-देन, गबन और धोखाधड़ी करते हैं.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि साइबर मामलों की जांच के दौरान यह सामने आया है कि अपराधी धन को क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ट्रांसफर कर रहे हैं. ऐसे मामलों में न सिर्फ पैसों का पता लगाना मुश्किल हो जाता है, बल्कि जब्त करने की प्रक्रिया भी जटिल हो जाती है.
अधिकारियों का कहना है कि हर थाने में पहले से साइबर सेल मौजूद हैं, लेकिन क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े मामलों की जांच के लिए विशेषज्ञता की आवश्यकता थी. इसी कमी को पूरा करने के लिए ठाणे पुलिस ने यह कदम उठाया है. यह सेल न केवल तकनीकी विशेषज्ञता के साथ मामलों की जांच करेगी, बल्कि अधिकारियों को क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन तकनीक की गहराई से समझ भी देगी.
यह भी पढ़ें: एक साल पहले शख्स ने क्रिप्टोकरेंसी में गंवाए थे 36 लाख, अब साइबर सेल ने वापस दिलाई पूरी रकम
ठाणे पुलिस के अनुसार, साइबर क्राइम की जांच के दौरान सामने आया कि अपराधी अपराध से कमाए गए धन को क्रिप्टोकरेंसी में बदल रहे हैं. इस कारण धन का पता लगाना और उसे जब्त करना कठिन हो गया है. नई यूनिट इस चुनौती से निपटने में भूमिका निभाएगी.
क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ा है. जहां यह टेक्नोलॉजी निवेश और व्यापार के नए अवसर लेकर आई है, वहीं अपराधी भी इसका उपयोग कर रहे हैं. ऑनलाइन धोखाधड़ी, रैनसमवेयर हमले और हवाला जैसे मामलों में क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल लगातार सामने आ रहा है. ठाणे पुलिस का मानना है कि इस तरह का विशेष सेल अपराधियों पर नकेल कसने में मदद करेगा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










