
ठाणे में चचेरे भाइयों की हत्या... देर रात आए हमलावरों ने तलवार और चाकू से हमला कर ले ली जान
AajTak
ठाणे जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने दो चचेरे भाइयों की हत्या कर दी. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने दो चचेरे भाइयों की हत्या कर दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस ने अधिकारी ने मंगलवार को एक न्यूज एजेंसी को दी. भिवंडी तालुका पुलिस थाने के निरीक्षक हर्षवर्धन बर्वे ने बताया कि हमलावरों ने सोमवार रात करीब 11.30 बजे भिवंडी इलाके के खरदी गांव की एक गली में तलवार और चाकू से हमला किया.
इस हमले में गंभीर रूप से घायल दोनों भाई ज़मीन पर गिर पड़े. बाद में उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. हमले के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चला है. पुलिस के अनुसार पीड़ित - प्रफुल तांगड़ी (42) और चेतन तांगड़ी (22) - खरदी गांव के निवासी थे.
यह भी पढ़ें: झांसी में कलयुगी भाई का खूनी खेल! पहले किया प्रेमी का मर्डर, फिर राखी के दिन बहन को उतारा मौत के घाट
हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. अज्ञात हमलावरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं. अधिकारी ने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार रात करीब 11.30 बजे कुछ लोगों ने दो भाइयों पर हमला कर दिया. जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अवस्था में दोनों भाइयों को अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








