
ठसाठस भरे, गंदगी से बदहाल...सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली के डॉग्स शेल्टर की पड़ताल में सामने आई जमीनी हकीकत
AajTak
MCD सूत्रों के अनुसार दिल्ली में कुत्तों के लिए कोई समर्पित शेल्टर नहीं है और केवल 20 नसबंदी सेंटर हैं, जिनकी कुल क्षमता लगभग 2,500 कुत्तों की है. विशेषज्ञों का कहना है कि आवारा कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने के लिए कम से कम 70 फीसदी कुत्तों की नसबंदी जरूरी है जो मौजूदा सुविधाओं के साथ संभव नहीं है.
सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़कर स्थायी रूप से शेल्टर में रखने के आदेश के बाद इंडिया टुडे की एक ग्राउंड जांच में दिल्ली नगर निगम (MCD) के दो एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) सेंटरों की हालत चिंताजनक पाई गई.
जस्टिस जेबी पारदीवाला की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में छह हफ्तों के अंदर 5,000 आवारा कुत्तों को संवेदनशील इलाकों से पकड़ने, उनकी नसबंदी करने और स्थायी रूप से शेल्टर में रखने का आदेश दिया था. कोर्ट ने आठ हफ्तों में कुत्तों के लिए शेल्टर बनाने और पकड़े गए कुत्तों को किसी भी हाल में वापस सड़कों पर न छोड़ने का निर्देश दिया.
यह फैसला कुत्तों के काटने और रेबीज से होने वाली मौतों में बढ़ोतरी के बाद आया जिसे कोर्ट ने 'गंभीर स्थिति' बताया और कहा कि इसमें किसी भी तरह की भावनाओं की कोई जगह नहीं है. हालांकि, पशु कल्याण संगठनों ने इस आदेश का कड़ा विरोध किया है, इसे अवैज्ञानिक और गैरकानूनी बताया है. मंगलवार को दिल्ली में इंडिया गेट पर प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा प्रतिबंधों का हवाला देकर मामला दर्ज किया.
MCD के ABC सेंटरों की हालत
इस कड़ी में, इंडिया टुडे ने MCD के ABC सेंटरों की स्थिति जांचने के लिए दौरा किया जो निजी संगठनों के साथ मिलकर चलाए जाते हैं. लाजपत नगर का MCD ABC सेंटर, जो एनिमल इंडिया ट्रस्ट (रजि.) द्वारा संचालित है, बंद पाया गया. बार-बार खटखटाने के बावजूद कर्मचारी नहीं आए और गेट बंद रहा. वसंत कुंज के मसूदपुर नसबंदी सेंटर में, जहां 400 कुत्तों की क्षमता है, ड्यूटी पर मौजूद एकमात्र डॉक्टर वायरल बुखार के कारण अनुपस्थित था.
यहां सर्जरी की जानकारी नहीं दिखाई गई, डॉक्टर का कमरा बंद था और कुत्तों के लाए जाने का कोई रिकॉर्ड नहीं था. सेंटर गंदा था, कुछ पंखे काम कर रहे थे, कुछ नहीं. एक केनेल में पांच से छह कुत्ते एक साथ रखे गए थे. कोई चार्ट अपडेट नहीं था और कुत्तों का खाना खुला पड़ा था. यहां का प्रीपेरेशन रूम बहुत अंधेरा था और वहां स्नान की कोई सुविधा नहीं थी. कर्मचारियों ने दावा किया कि नसबंदी के बाद कुत्तों को तीन दिन में छोड़ दिया जाता है, लेकिन कई कुत्तों की अभी सर्जरी नहीं हुई थी.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










