
ठगी, सेक्स और मर्डर: जय हिंद... कहकर पुलिस को देता था चकमा, कई लड़कियों को बनाया अपना शिकार
AajTak
अमूमन पुलिस और अन्य फोर्स के लोग जब भी मिलते हैं तो जय हिंद कहकर ही अभिवादन करते हैं. अब जरा सोचिए कि अगर कोई साइको किलर इन्ही दो शब्दों को अपना सबसे बड़ा कवच बना ले तो क्या होगा. जयपुर में पुलिस ने साइको किलर या यूं कहें कि सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है.
जय हिंद.. अमूमन पुलिस और अन्य फोर्स के लोग जब भी मिलते हैं तो जय हिंद कहकर ही अभिवादन करते हैं. अब जरा सोचिए कि अगर कोई साइको किलर इन्ही दो शब्दों को अपना सबसे बड़ा कवच बना ले तो क्या होगा. जयपुर में पुलिस ने साइको किलर या यूं कहें कि सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है. इससे पहले वो जब भी पुलिस से सामने आता था, तो जय हिंद कहकर पुलिस को चकमा देता और निकल जाता था. उस साइको किलर पर कई लड़कियों के साथ रेप करने और उनका कत्ल करने के आरोप हैं. जिनकी गिनती कहां जाकर रुकेगी, फिलहाल पुलिस भी इस पर कुछ नहीं बोल रही है.
उसका हुलिया. उसकी स्टाइल. उसके बात करने का तरीका और बात-बात पर उसका 'जय हिंद' कहना. उससे पहली बार जो भी मिलता, उसे आर्मी ऑफ़िसर समझने की गलती कर बैठता. लेकिन अगर ये गलती किसी लड़की से हो जाती, तो उसे बदले में मौत मिलती. करीब दो महीने की मशक्कत के बाद जब राजस्थान की जयपुर पुलिस ने उसे अलवर से गिरफ्तार किया, तो उसकी कहानी उसी की ज़ुबानी सुनकर पुलिसवाले भी सन्न रह गए.
वो क़ातिल तो था लेकिन क़ातिल बाद में था. असल में वो एक ऐसा सेक्स मैनिएक था, जिसे हर रोज़ नई लड़की चाहिए थी. और नई लड़की की इसी चाहत ने उसे एक सेक्स मैनिएक से कब साइको किलर भी बना दिया था, ये उसे ख़ुद भी पता नहीं चला.
इसे भी पढ़ें--- Deva Gurjar Murder: एक गैंगस्टर के कत्ल की दास्तान, जिसे सोशल मीडिया ने बनाया डॉन
23 फरवरी 2022, निवारू रोड, जयपुर
जयपुर की करधनी पुलिस को इस रोज़ निवारू रोड के एक मकान से एक लड़की की लाश मिली. वो लड़की वहां अपने लिव-इन पार्टनर के साथ किराए पर रहती थी. लेकिन जब देर तक उसने दरवाज़ा नहीं खोला और आस-पास रहनेवाले लोगों को भी उनके घर में कोई हलचल दिखाई नहीं पड़ी, तो लोगों ने पुलिस को इसकी इत्तिला दी. मगर पुलिस की मौजूदगी में जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खुलवाया गया, अंदर का मंज़र देख कर सभी के सभी लोग ठिठक गए. कमरे में बिस्तर पर वहीं किराए में रहनेवाली लड़की रौशनी की लाश पड़ी थी. आनन-फ़ानन ने पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और तफ़्तीश शुरू कर दी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










