
ठगी का शिकार बने तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा, महिला ने लगाया 50 लाख का चूना, FIR दर्ज
AajTak
दीपक शर्मा की पहचान केवल तिहाड़ जेल के अधिकारी के तौर पर ही नहीं बल्कि उन्हें बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस के लिए भी जाना जाता है. कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दीपक शर्मा अपना जलवा दिखा चुके हैं. लेकिन इस बार बिजनेस के नाम पर उन्हें एक परिचित महिला ने ही ठगी का शिकार बना डाला.
ऑनलाइन ठगी या हनी ट्रैप के मामले तो आए दिन सामने आते रहते हैं. ये काम करने वाले शातिर अपराधी किसी को भी अपना शिकार बना लेते हैं. लेकिन इस बार ठगी का जो मामला सामने आया है, वो हैरान करने वाला है. इस बार ठगी का शिकार बनने वाला कोई आम आदमी या कारोबारी नहीं बल्कि दिल्ली की तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा हैं. जिन्हें एक महिला ने 50 लाख का चूना लगा दिया.
दीपक शर्मा की पहचान केवल तिहाड़ जेल के अधिकारी के तौर पर ही नहीं बल्कि उन्हें बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस के लिए भी जाना जाता है. कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दीपक शर्मा अपना जलवा दिखा चुके हैं. लेकिन इस बार हेल्थ प्रोडक्ट के बिजनेस के नाम पर उन्हें एक परिचित महिला ने अपने जाल में फंसाया और फिर अपने पति के साथ मिलकर उनसे ठगी कर डाली.
बॉडी बिल्डिंग फेम तिहाड़ जेल के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट दीपक शर्मा ने इस मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज कराते हुए बताया कि एक चैनल के रियलिटी शो में उनकी मुलाकात एक महिला से हुई थी. जिसने अपने पति के साथ मिलकर उन्हें 51 लाख रुपये का चूना लगा दिया है. दीपक शर्मा ने अपनी शिक़ायत में बताया कि उन्होंने डिस्कवरी चैनल पर आने वाले रियलिटी शो 'अल्टीमेट वॉरियर" में पार्टिसिपेट किया था, जहां उनकी मुलाकात दूसरी प्रतिभागी रौनक गुलिया से हुई थी.
दीपक शर्मा के मुताबिक रौनक गुलिया ने उन्हें कहा कि उसका पति अंकित गुलिया भी एक जाने-माने हेल्थ प्रोडक्ट के एंटरप्रेन्यूर हैं. दोनों ने उन्हें बिज़नेस में जबरदस्त प्रॉफिट का झांसा देकर अपने हेल्थ सप्लिमेंट प्रॉडक्ट में इनवेस्ट करने के लिए मना लिया और उन्हें ब्रैंड एंबेसडर बनाने के नाम पर 50 लाख रुपये की की रकम उनसे ले ली.
असलियत सामने आने पर दीपक शर्मा ने ईस्ट दिल्ली के मधु विहार थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है. अब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. जेलर दीपक शर्मा वेस्ट विनोद नगर में रहते हैं. वे बॉडी बिल्डिंग के लिए काफी मशहूर हैं.
कौन है आरोपी महिला? दीपक शर्मा को ठगी का शिकार बनाने वाली महिला रौनक गुलिया का इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखने से पता चलता है कि वो एक एथलीट है. उसने अपने प्रोफाइल में खुद को रेसलर और भारत केसरी भी लिखा हुआ है. साथ नेशनल मेडलिस्ट भी लिखा है. उसने अपने प्रोफाइल में डिस्कवरी चैनल पर आने वाले रियलिटी शो 'अल्टीमेट वॉरियर" का जिक्र भी किया है. इंस्टाग्राम पर उसके 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं. उसके अकाउंट पर जो तस्वीरें हैं, उनमें से अधिकतर जिम में वर्कआउट करने की हैं.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.






