
ठगी, कास्टिंग काउच का शिकार होने के बाद छोड़ा मुंबई, अब बच्चन पांडे से डेब्यू करेगी ये एक्ट्रेस
AajTak
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म बच्चन सिंह के ट्रेलर ने फैंस के एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. फिल्म में अक्षय एक अलग अवतार में नजर आ रहे हैं. मल्टीस्टारर इस मसाला फिल्म में एक्शन, कॉमिडी और ड्रामा सभी इमोशन की झलक है. इस फिल्म से न्यू-कमर एक्ट्रेस तृष्णा अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं.
तृष्णा सिंह प्रतीक बब्बर का लव इंट्रेस्ट प्ले कर रही हैं. तृष्णा अपने डेब्यू को लेकर खासी एक्साइटेड हैं. फिल्म में शूटिंग का एक्स्पीरियंस शेयर करते हुए वे हमसे एक्स्क्लूसिव बातचीत करती हैं. तृष्णा का इस फिल्म से जुड़ने के पीछे भी काफी दिलचस्प किस्सा है. मुंबई में पांच साल के स्ट्रगल के बाद जब तृष्णा हार मानकर अपने होमटाउन जयपुर वापस चली गई थीं, तब जाकर उनकी झोली में यह बिग बजट फिल्म गिरी है.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












