
ठंड के साथ दिल्ली-NCR में बढ़ा प्रदूषण... रातभर में AQI में 80 अंकों की बढ़ोतरी, स्मॉग ने ढका आसमान
AajTak
दिल्ली में एक बार फिर से प्रदूषण के स्तर में इजाफा हुआ है. बुधवार के मुकाबले गुरुवार को औसत AQI में 80 अंक का इजाफा हुआ. एनसीआर का भी हाल यही है. एनसीआर में भी हवा जहरीली है. नोएडा, गुरुग्राम से लेकर फरीदाबाद तक हवा सांस लेने लायक नहीं है.
ठंड के आरंभ के साथ दिल्ली की हवा एक बार फिर ज़हरीली हो गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 352 दर्ज किया गया, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है. यह स्तर 29 अक्टूबर के औसत से लगभग 80 अंक अधिक है.
राजधानी में गुरुवार सुबह से ही मोटी धुंध की परत छाई रही. हवा में धूल और धुआं इतना घुल चुका है कि लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई महसूस हो रही है.
विशेषज्ञों के अनुसार, इस अचानक बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हैं. ठंडी और स्थिर हवाएं, औद्योगिक उत्सर्जन, और गाड़ियों से निकलने वाला धुआं. रात के समय जब हवा की गति बहुत धीमी हो जाती है, तब प्रदूषक कण ऊपर नहीं जा पाते और शहर के ऊपर जम जाते हैं. इसी कारण सुबह के वक्त प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा होता है.
गरुवार सुबह, आनंद विहार में तो स्थिति बेहद बुरी रही. यहां AQI 409 तक पहुंच गया. ओखला फेज-2 में 353, नेररू नगर में 368, नोएडा सेक्टर 125 में 409, नोएडा सेक्टर 1 में 362 AQI तक पहुंच गया.
दिल्ली-NCR की हवा पर भी असर
दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी वायु गुणवत्ता “बहुत खराब” श्रेणी में पहुंच चुकी है. प्रदूषण का यह असर पूरे एनसीआर क्षेत्र में महसूस किया जा रहा है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










