
ठंड के टॉर्चर के बीच प्रदूषण बढ़ा, दिल्ली में इन वाहनों की एंट्री पर रोक
AajTak
दिल्ली में GRAP की तीसरी स्टेज जारी कर दी गई है. 10 12 जनवरी तक BS-III पेट्रोल, BS-IV डीजल 4-पहिया वाहनों के चलने पर रोक लगा दी गई है. कुछ और गतिविधियों पर प्रतिबंध चल रहा है.
राजधानी दिल्ली में ठंड का टॉर्चर तो लोगों की अग्नि परीक्षा ले ही रहा है, उसके साथ खराब होती हवा ने भी स्थिति को बेकाबू करने का काम किया है. उसी वजह से इस समय दिल्ली में GRAP की तीसरी स्टेज जारी कर दी गई है. वहीं 10-12 जनवरी तक BS-III पेट्रोल, BS-IV डीजल 4-पहिया वाहनों के चलने पर रोक लगा दी गई है.
इस समय दिल्ली में प्रदूषण सीवियर कैटेगरी में चल रहा है, ठंड की वजह से स्थिति और ज्यादा खराब हुई है. इसी को देखते हुए कुछ समय के लिए GRAP का तीसरा चरण लागू किया गया है. चरण III के तहत प्रतिबंधों में दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में गैर-आवश्यक निर्माण और विध्वंस, स्टोन क्रशर और खनन गतिविधियों को बंद करना शामिल है. अब कब तक ये प्रतिबंध लागू रहते हैं, ये स्पष्ट नहीं है.
अब इस समय दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति तो बेहाल करने वाली है ही, इसके साथ-साथ ठंड का अटैक भी जबरदस्त है. स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान, गंगा के मैदानी इलाकों में घना कोहरा जारी रह सकता है. हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में शीतलहर से भीषण शीतलहर की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है. हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है. बता दें कि दिल्ली में सर्दी का सितम है तो वहीं, राजस्थान, पंजाब और जम्मू कश्मीर भी हाड़ कंपाने वाली ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर झेल रहे हैं. राजस्थान के माउंट आबू में तो पारा माइनस 6 डिग्री तक लुढ़क गया है. वहीं दूसरी तरफ अगले 2 दिन में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, बिहार में फिर शीतलहर चलेगी. जिससे तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






