
ठंड और कोहरे की चपेट में पूरा उत्तर भारत, जानें क्या है इन शहरों का हाल
AajTak
पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल कुछ दिनों तक इस हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं.
पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल कुछ दिनों तक इस हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं. जैसलमेर से लगी पाकिस्तान की सीमा इन दिनों जबरदस्त धुंध व कोहरे की चपेट में है. कोहरा इतना घना हैं कि कुछ फुट की दूरी पर भी देखना मुश्किल हो रहा हैं, लेकिन बी.एस.एफ के जवान बुलंद हौसलों से ऐसी विपरीत परिस्थतियों में देश की सीमाओं की कड़ी सुरक्षा कर रहे हैं. वहीं देश के विख्यात पर्यटन स्थल जैसलमेर में जबरदस्त कोहरे के चलते सभी टूरिस्ट स्पॉट धुंध से ढंके हुए हैं और देश-विदेश से आए सैलानी इस मौसम का जमकर मजा उठा रहे हैं.
ठंड और कोहरा बना लोगों के लिए मुसीबत
बाराबंकी जिले में घने कोहरे के चलते तेज रफ्तार होंडा अमेज कार इंदिरा नहर में गिर गई. कार में सवार लखनऊ निवासी 5 लोग नहर में डूब गए. हादसे में 3 लोगों ने तैर कर अपनी जान बचाई है. वहीं एसडीआरएफ की मदद से 13 घंटे बाद पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है तो दूसरा लापता है. ये घटना देवा कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ देवा रोड़ पर इब्राहिमपुर गांव की है. घने कोहरे के चलते ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर देर रात एक हादसा हुआ, जबकि आज तड़के दूसरा हादसा हो गया. दोनों हादसों में एक -एक ट्रक ड्राइवर की जान चली गयी. पहले हादसे में करीबन 5 लोग घायल हुए थे और दूसरे हादसे में दो लोग घायल हुआ हैं सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है. ये दोनों हादसे दनकौर थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर हुए थे. यूपी के शाहजहांपुर में घने कोहरे के चलते एक बड़ा हादसा हो गया. यहां ट्रैक्टर ट्राली से कार टकरा गई, जिसके कारण एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई. औरैया में इस समय कोहरे, शीत लहर और सर्दी के कारण वाहनों की स्पीड थम गई है. जहां वाहनों को गंतव्य स्थान तक ले जाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में चोरों ने कोहरे और ठंड का फायदा उठाकर तीन सर्राफा दुकानों के शटर तोड़कर लाखों रुपए के जेवर नगदी चोरी कर लिए थे. चोर जाते समय सबूत मिटाने के लिए दुकानों में लगे सीसीटीवी के डीवीआर भी अपने साथ ले गए. वाराणसी में बीते कुछ दिनों से ठंड एक बार फिर बढ़ने लगी है. आज सुबह ठंड कोहरे का यह आलम रहा कि सभी 84 घाट पूरी तरह से कोहरे की चादर में लिपटे नजर आए तो वहीं सड़कों पर भी घना कोहरा छाया रहा. हरियाणा के दिल्ली-एनसीआर इलाकों को आज फिर कोहरे ने अपनी चपेट में ले लिया, जिसके चलते दिल्ली एनसीआर में आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है, हरियाणा के सोनीपत जिले में विजिबिलिटी मात्र 20 मीटर ही दर्ज की गई. इस कोहरे के चलते रेलवे और सड़क मार्ग के यातायत पर काफी असर पड़ा है. राजस्थान के करौली में कोहरे ने एक बार फिर पूरे जनजीवन को अपने आगोश में ले लिया है. आज जिला मुख्यालय सहित संपूर्ण जिले में कोहरा छाया रहा. 5 मीटर तक विजिबिलिटी होने के कारण हाईवे पर एवं अन्य सड़कों पर निकलने वाले दो पहिया, चौपाइयां वाहन चालकों के लिए कोहरा मुसीबत बन गया है. आसनसोल में भी घना कोहरा छाया हुआ है. वहां का न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







