
ट्विटर ने PM मोदी समेत कई अकाउंट्स को दिया 'Official' लेबल, फिर कुछ ही देर में हटाया
AajTak
ट्विटर ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी और सचिन तेंडुलकर के अलावा कई और नेताओं के हैंडल में 'ऑफिशियल' लेबल जोड़ दिया. हालांकि कुछ देर बाद ही इस लेबल को हटा भी लिया गया. ट्विटर यह फीचर इसलिए जोड़ रहा है ताकि ट्विटर ब्लू अकाउंट और वेरिफाइड अकाउंट के बीच अंतर किया जा सके.
ट्विटर ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई और मंत्रियों और विपक्ष के नेताओं के हैंडल में “Official” लेबल जोड़ा. हालांकि कुछ देर बाद ही ट्विटर ने यह लेबल हटा दिया. ट्विटर ने पीएम और गृहमंत्री के अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सचिन तेंडुलकर के ट्विटर हैंडल पर भी लेबल जोड़ दिया था. वैसे ट्विटर यह फीचर इसलिए जोड़ रहा है ताकि ट्विटर ब्लू अकाउंट और वेरिफाइड अकाउंट के बीच अंतर किया जा सके.
ऐसा कहा जा रहा है कि जिन Verified Twitter Handle के नीचे “Official” लिखकर आ रहा है, उनसे 8$ नहीं लिए जाएंगे, लेकिन जब तक फीचर आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं हो जाता, इसपर कुछ कहा नहीं जा सकता है. फिलहाल कंपनी या एलॉन मस्क ने इस official टैग को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है. आने वाले समय में इसपर ज्यादा जानकारी आ सकती है.
ब्लू टिक ही ज्यादा अच्छा लग रहा: मस्क
ट्विटर के ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन के बाद कंपनी इस ग्रे लेबल को टेस्ट कर रही है. इसको लेकर पुरानी रिपोर्ट्स में बताया गया है कि जिनलोगों के पास पहले से वेरीफाइड अकाउंट्स हैं, केवल उनके लिए ही ग्रे कलर में ऑफिशियल का टैग आएगा.
ट्विटर का ये फीचर फिलहाल टेस्टिंग स्टेज में है. टेस्टिंग के दौरान कई अकाउंट्स में ये टैग देखने को मिला, लेकिन अब इस टैग को हटा लिया गया है. अब किसी भी अकाउंट के नीचे ऑफिशियल लिखा नहीं आ रहा है. एलॉन मस्क ने एक ट्वीट के रिप्लाई में बताया है कि इस टैग को उन्होंने बंद कर दिया है. ब्लू टिक को ही उन्होंने ज्यादा अच्छा बताया है.
इसलिए दिया जा रहा है Official लेबल

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








