
ट्विटर केस: रविशंकर बोले- हम इस मामले में हैं ही नहीं, नए नियम यूजर्स को मजबूत बनाने के लिए
AajTak
भारत के नई आईटी नियमों का पालन नहीं करना ट्विटर को भारी पड़ गया है. ट्विटर को भारत में मिलने वाली लीगल प्रोटेक्शन यानी कानून सुरक्षा खत्म हो गई है. ट्विटर पर कार्रवाई के बाद देश के आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी है.
भारत के नई आईटी नियमों का पालन नहीं करना ट्विटर को भारी पड़ गया है. ट्विटर को झटका लगा है, इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को भारत में मिलने वाली लीगल प्रोटेक्शन यानी कानून सुरक्षा खत्म हो गई है. इस मामले पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी है. इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने कहा कि टिकटॉक और अन्य ऐप को भी देश की सुरक्षा के मद्देनजर बैन किया गया था. ट्विटर को लेकर हमारे पास अथॉरिटी नहीं है उनका जो कुछ होता है अमेरिका से होता है. ट्विटर की मौजूदा व्यावस्था ऐसी है. गाइडलाइंस सोशल मीडिया के यूज को लेकर नहीं है, इसके मिसयूज और ऐब्यूज के खिलाफ है.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









