
ट्विटर इंडिया के MD को हाईकोर्ट से राहत, UP पुलिस को कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश
AajTak
कर्नाटक हाईकोर्ट से ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी को राहत मिली है. हाईकोर्ट ने ट्विटर इंडिया के एमडी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है. हाईकोर्ट ने कहा कि अगर पुलिस उनसे पूछताछ करना चाहती है तो वर्चुअल मोड में पूछताछ करना होगा.
गाजियाबाद में बुजुर्ग की पिटाई के वायरल वीडियो केस में यूपी पुलिस ने ट्विटर इंडिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. इस मामले में अब पुलिस की तरफ से भेजे गए नोटिस को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट से ट्विटर इंडिया को बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी को अंतरिम राहत दी. साथ ही गाजियाबाद पुलिस को किसी तरह के कड़े कदम ना उठाने के निर्देश दिए हैं.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









