
ट्रैफिक पुलिस आपस में बांट रहे थे पैसे... CCTV सामने के बाद 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड
AajTak
त्रिलोकपुरी सर्किल के गाजीपुर इलाके का वीडियो सामने आया है, जिसमें केबिन में बैठकर ट्रैफिक पुलिस के 2 एसआई (ASI) और एक हेड कांस्टेबल बैठे हैं. इस दौरान तीनों पुलिसकर्मी पैसे गिन रहे हैं. इसके बाद उस पैसे को तीनों आपस में बांट लेते हैं. इसका सीसीटीवी (CCTV) भी सामने आया है. वहीं, तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.
देश की राजधानी दिल्ली के गाजीपुर इलाके से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में ट्रैफिक पुलिस के 3 कर्मी आपस में पैसा बांट रहे हैं. मामला सामने आते ही तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.
मामला त्रिलोकपुरी सर्किल के गाजीपुर इलाके का है. यहां एक केबिन में बैठकर ट्रैफिक पुलिस के 2 एसआई (ASI) और एक हेड कांस्टेबल बैठे हैं. इस दौरान तीनों पुलिसकर्मी पैसे गिन रहे हैं. इसके बाद उस पैसे को तीनों आपस में बांट लेते हैं. इसका सीसीटीवी (CCTV) भी सामने आया है. वहीं, यह वीडियो करीब एक हफ्ते पहले का बताया जा रहा है.
देखें वीडियो...
ये भी पढ़ें- उन्नाव रेप पीड़िता को दिल्ली में क्यों करनी पड़ी PCR कॉल? DCW पर लगाया परेशान करने का आरोप
20 लाख रुपये रिश्वत ले रहा था ईडी अफसर
बताते चलें कि 7 अगस्त को दिल्ली में सीबीआई ने ईडी के एक अफसर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार ईडी अधिकारी की पहचान संदीप सिंह के रूप में हुई है. वह ईडी में दर्ज मामले में जौहरी को राहत देने के बदले रिश्वत ले रहा था. सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस मामले की पुष्टि की है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










