
ट्रैक पर इयरफोन लगाकर गाना सुनते हुए जा रहा था युवक, तभी आ गई ट्रेन... कटकर हुई मौत
AajTak
दुर्ग में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जाता है कि युवक इयरफोन लगाया हुआ था. जिससे उसे ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी और वह ट्रेन की चपेट में आ गया.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मोबाइल पर गाना सुनते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई. यह हादसा पदमनाभपुर पुलिस थाना क्षेत्र स्थित ठगड़ा बांध रेलवे क्रॉसिंग फाटक के कुछ ही दूरी पर हुआ. मृतक की पहचान विष्णु ठाकुर (18 वर्ष), निवासी जोगी नगर, विद्युत नगर के पास, दुर्ग के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार वह रोज की तरह मजदूरी करने के लिए टिफिन लेकर घर से निकला था. रेलवे ट्रैक के किनारे चलते समय वह कानों में इयरफोन लगाए मोबाइल पर गाना सुनते पैदल काम करने जा रहा था. लेकिन बालोद दुर्ग रेलमार्ग पर एम 869 /आई नबर खम्बे के पास अंतागढ़ से रायपुर जा रही ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी , जिससे ट्रेन के चपेट में आने से कट कर मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगने के बाद युवक करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया. जिससे उसका शव कई हिस्सों में बंट गया.
यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन से दूसरी ट्रेन पर पत्थर फेंकती महिला का वीडियो वायरल, लोगों में गुस्सा
हमेशा सुनता था गाना
मौके से उसका टिफिन, मोबाइल चार्जर और केबल ट्रैक के पास बिखरे हुए मिले. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत रेलवे प्रशासन और पुलिस को खबर दी. डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विष्णु ठाकुर हमेशा काम पर जाते समय मोबाइल से गाने सुना करता था. उसके परिवार में माता-पिता और दो बड़े भाई हैं. विष्णु सबसे छोटा था. यह हादसा पूरे परिवार पर पहाड़ जैसी त्रासदी बनकर टूटा है. पदमनाभपुर थाना पुलिस ने मामले में पंचनामा कार्रवाई पूरी कर जांच शुरू कर दी है.
इस घटना ने न केवल युवक के परिवार को प्रभावित किया है, बल्कि पूरे समुदाय को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या हम अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत हैं. आगे चलकर हमें इस बात की दिशा में कदम उठाने होंगे कि ऐसी घटनाएं न हों.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.










