
ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवारियां मिलीं तो भरना होगा 10 हजार का जुर्माना, कानपुर हादसे के बाद UP सरकार की एडवाइजरी
AajTak
यूपी के कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुए हादसे के बाद यातायात निदेशालय ने एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि मालवाहक वाहनों का इस्तेमाल सवारियों के लिए नहीं होना चाहिए. अगर किसी ने नियम तोड़ा तो दस हजार का जुर्माना भरना होगा. इसको लेकर पूरे प्रदेश में दस दिनों तक चेकिंग अभियान चलाया जाएगा.
शनिवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए भीषण हादसे के बाद यातायात निदेशालय ने एक अहम एडवाइजरी जारी की है. इसमें सरकार की ओर से कहा गया है कि दस दिनों तक यूपी के सभी जिलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए. यह अभियान विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा. अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो दस हजार का जुर्माना भी भरना होगा.
जानकारी के अनुसार, यूपी के यातायात निदेशालय ने जारी एडवाइजरी में 10 दिन तक सभी जिलों मे सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में इस अभियान के तहत यह जांच की जाएगी कि मालवाहक वाहन ट्रैक्टर, ट्रॉली, डाला व डंपर पर सवारियों का इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा है.
सीएम योगी ने कानपुर में हुए हादसे के बाद कहा था कि लोग मालवाहक वाहनों का इस्तेमाल सवारियों को लाने व ले जाने में नहीं करें. यातायात निदेशालय की ओर से जारी एडवाजरी में कहा गया है कि अगर कोई नियम का उल्लंघन करता मिला तो उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा.
ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव भी अभियान में होंगे शामिल
सरकार की ओर से कहा गया है कि सभी जिला अधिकारियों के समन्वय से सभी ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव के माध्यम से इस अभियान को चलाया जाना है.
इस संबंध में एडीजी यातायात ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं. बता दें कि लखनऊ के इटौजा और कल कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से दुर्घटना हो गई थी. कानपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 26 लोगों की मौत हो गई. यह लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से फतेहपुर में चंद्रिका देवी मंदिर गए थे. इन घटनाओं को लेकर प्रदेश सरकार ने यह संज्ञान लिया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










