
ट्रेन में प्लेन जैसी सुविधाएं, राजधानी जितना किराया... देखें वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की पहली झलक
AajTak
Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत का स्लीपर वर्जन विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस है. इसमें यूएसबी चार्जिंग पॉइंट के साथ इंटीग्रेटेड रीडिंग लाइट, पब्लिक अनाउंसमेंट और विजुअल इंफॉर्मेशन सिस्टम, मॉड्यूलर पैंट्री और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष बर्थ और शौचालय दिए गए हैं.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बेंगलुरु में बीईएमएल (Bharat Earth Movers Limited) की फैसिलिटी में बहुप्रतीक्षित वंदे भारत स्लीपर कोच के प्रोटोटाइप का अनावरण किया. आगे के परीक्षण के लिए पटरियों पर उतरने से पहले कोच को 10 दिनों के कठोर ट्रायल से गुजरना होगा. अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'वंदे भारत चेयर कार के बाद, हम वंदे भारत स्लीपर कोच पर काम कर रहे थे. इसका निर्माण अब पूरा हो चुका है. यह ट्रेन आज बीईएमएल फैसिलिटी से ट्रायल एंड टेस्टिंग के लिए निकलेगी.'
रेल मंत्री ने नए स्लीपर कोच का निरीक्षण किया और इसे डिजाइन करने और बनाने वाले रेलवे कर्मचारियों से बातचीत की. उन्होंने नए स्लीपर कोचों और मौजूदा कोचों के बीच मुख्य अंतरों पर प्रकाश डाला, खासकर स्पीड, सेफ्टी और यात्री सुविधाओं के मामले में. वैष्णव ने घोषणा की कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अगले तीन महीनों के भीतर यात्रियों के लिए चालू होने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि एक बार प्रोटोटाइप का ट्रायल पूरा हो जाने के बाद, बड़े पैमाने पर बंदे भारत स्लीपर का उत्पादन शुरू हो जाएगा. प्रोडक्शन शुरू होने के शुरुआती डेढ़ साल के बाद हर महीने दो से तीन ट्रेनें चलाने की योजना है.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'हम वंदे भारत ट्रेन के डिजाइन में लगातार सुधार कर रहे हैं. हम अनुभव से सीख रहे हैं और इसे और बेहतर बना रहे हैं. वंदे भारत मेट्रो के लिए भी यही तरीका अपनाया जाएगा.' वंदे भारत के स्लीपर वर्जन को 800 से 1,200 किलोमीटर की ओवरनाइट जर्नी के हिसाब से डिजाइन किया गया है. हर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच होंगे, जिनमें 11 एसी थ्री-टियर (611 बर्थ), चार एसी टू-टियर (188 बर्थ) और एक एसी फर्स्ट क्लास कोच (24 बर्थ) शामिल होंगे. एक ट्रेन में कुल 823 बर्थ होंगी. यह ट्रेनसेट 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम होगी, जिसमें आधुनिक सेफ्टी फीचर्स होंगे.
First visual of the #VandeBharatSleeper is here! Union Minister @AshwiniVaishnaw unveiled the prototype version of #VandeBharat sleeper coach today.#VandeBharatTrain Credit: @DDNewslive@RailMinIndia @Murugan_MoS @PIB_India pic.twitter.com/TbTew5TJLN
सेफ्टी फीचर्स के अलावा वंदे भारत का स्लीपर वर्जन विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस है. इसमें यूएसबी चार्जिंग पॉइंट के साथ इंटीग्रेटेड रीडिंग लाइट, पब्लिक अनाउंसमेंट और विजुअल इंफॉर्मेशन सिस्टम, मॉड्यूलर पैंट्री और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष बर्थ और शौचालय दिए गए हैं. फर्स्ट एसी कोच में हॉट वाटर शॉवर की भी सुविधा होगी, जिससे लंबी यात्रा पर यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी. अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'यह ट्रेन मिडिल क्लास के लिए होगी, जिसका किराया राजधानी एक्सप्रेस के बराबर होगा.' उन्होंने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का लक्ष्य आरामदायक और किफायती यात्रा अनुभव प्रदान करना है.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







