
ट्रेन में प्रेग्नेंट महिला का यौन शोषण..., चीखी चिल्लाई तो बदमाशों ने फेंक दिया गेट से बाहर
AajTak
वेल्लोर में चार माह की गर्भवती महिला के साथ ट्रेन में यौन शोषण का मामला सामने आया है. ट्रेन में दो युवकों ने पहले महिला के साथ यौन शोषण किया और जब वह चीखी चिल्लाई तो उसे ट्रेन से बाहर फेंक दिया.
तमिलनाडु के वेल्लोर में चार माह की गर्भवती महिला के साथ ट्रेन में यौन शोषण का मामला सामने आया है. जोलारपेट्टै के पास महिला को ट्रेन से नीचे भी उतार दिया गया
कोयंबटूर में एक कपड़ों की कंपनी में काम करने वाली महिला चित्तूर की यात्रा के लिए ट्रेन में चढ़ी. यहां कोच के अंदर दो लोगों ने कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया. जब वह वहां से उठकर वॉशरूम चली गई तो उसका पीछा करते हुए गए. तभी युवती के चीखने की आवाज आई. वह मदद के लिए चिल्लाने लगी, तो आरोपियों ने उसे केवी कुप्पम के पास ट्रेन से बाहर धकेल दिया था.
महिला का हाथ और पैर टूट गए और उसके सिर पर चोट आयी. फिर उसे इलाज के लिए जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जोलारपेट्टै पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हेमराज नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है.रेलवे पुलिस अन्य अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है.
बता दें कि चार दिन पहले ही महाराष्ट्र के मुंबई से ऐसा ही डरा देने वाला मामला सामने आया था जिसमें ट्रेन के अंदर महिला के साथ दरिंदगी की गई. मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर लंबी दूरी की ट्रेन में एक महिला से कुली ने बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया था. आरोपी मौके से फरार हो गया. पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया और बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला और उसका बेटा शनिवार रात को ट्रेन से बांद्रा टर्मिनस पहुंचे.वहां ट्रेन से उतरने के बाद महिला दूसरी ट्रेन में चढ़ गई, जो प्लेटफॉर्म के दूसरी तरफ रुकी थी. उस समय उस ट्रेन में कोई दूसरा यात्री नहीं था. इसी दौरान एक कुली मौका देखकर वहां पहुंचा और महिला से रेप को अंजाम दिया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










